फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana government announced, will give five crore to the family of Colonel Santosh Babu, who was martyred in Galwan Valley

तेलंगाना सरकार का ऐलान, गलवां घाटी में शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू के परिवार को देगी पांच करोड़

Fri, 19 Jun 2020 11:49 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 19 Jun 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Telangana government announced, will give five crore to the family of Colonel Santosh Babu, who was martyred in Galwan Valley
के चंद्रशेखर राव (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

पूर्वी लद्दाख के गलवां घाटी में चीनी सैनिकों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए 20 जवानों के लिए तेलंगाना सरकार ने आर्थिक सहायता की घोषणा की है। तेलंगाना सरकार की तरफ से शहीद कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू के परिवार को पांच करोड़ की सहायता निधि, एक आवासीय जमीन, पत्नी को ग्रुप-1 श्रेणी की नौकरी दी जाएगी।

विज्ञापन


इसके साथ ही राज्य सरकार उसी हिंसक झड़प में शहीद हुए अन्य 19 जवानों को भी आर्थिक सहायता देगी। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की तरफ से किए गए ऐलान के तहत राज्य सरकार सभी शहीदों के परिवार को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इसी हफ्ते सोमवार को पूर्वी लद्दाख के गलवां घाटी में पेट्रोलिंग के लिए गए भारतीय सेना के जवानों पर चीनी सैनिकों ने अचानक से कंटीली तारों, लोहे की रॉड और पत्थरों से हमला कर दिया था. इस दौरान भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे तो कई घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed