फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana: gang exposed for killing people for insurance and five people arrested

तेलंगाना: लोगों की हत्या कर बीमा राशि हड़पने वाले गिरोह का खुलासा, खौफनाक था इनका तरीका

Wed, 10 Mar 2021 12:21 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 10 Mar 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Telangana: gang exposed for killing people for insurance and five people arrested
hyderabad police

तेलंगाना के नलगोंडा जिले में लोगों की हत्या के बाद इसे सड़क हादसे का रूप देकर जीवन बीमा से फर्जीवाड़ा करने में संलिप्तता के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को इस बारे में बताया।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि यह गिरोह हत्या करने के लिए पीड़ितों के सीने पर जोरदार वार करता था और उनकी मौत के बाद विभिन्न गाड़ियों से शवों को कुचल देता था। नलगोंडा जिला के पुलिस अधीक्षक ए वी रंगनाथन ने कहा कि जालसाजों ने मृतकों के परिवारों और अन्य लोगों से साठगांठ कर अलग-अलग बीमा कंपनियों के समक्ष 1.59 करोड़ रुपये का दावा किया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी पूर्व में एक वित्तीय कंपनी में काम कर चुका है। उसने 2013-17 के दौरान अन्य आरोपियों के साथ साजिश कर ऐसे पांच मामलों में जालसाजी की। इस तरह के चार मामलों में लोगों की हत्या कर दी गयी और एक व्यक्ति की स्वाभाविक मौत को हादसा बताकर बीमा की रकम पर दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ये जालसाज बीमार और शराब के लती लोगों को निशाना बनाते थे और उनके परिवार के सदस्यों को भी इसके लिए राजी करते थे और फिर उनकी तरफ से रकम अदा कर टर्म बीमा पॉलिसी खरीद लेते थे।

पुलिस ने बताया कि पॉलिसी धारक की हत्या के बाद आरोपी इसे हादसे में मौत का रूप देते थे और बीमा कंपनी के रकम पर दावा करते थे। बीमा की रकम मिलने के बाद परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों को भी इसमें हिस्सेदारी दी जाती थी। यह मामला तब उजागर हुआ जब 24 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति की हत्या हुई है लेकिन ऐसे दिखाया गया कि सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हुई।


पुलिस ने जांच शुरू की और चिकित्सा तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि हमले में चोट लगने के कारण व्यक्ति की मौत हुई। जांच के दौरान परिवार के सदस्यों से पूछताछ की गयी और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि उन्होंने बीमा कंपनी, जांच अधिकारी, एजेंट, बैंक के अधिकारी तथा कुछ और लोगों की भूमिका की जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed