{"_id":"630c60bf315d045e6200c72e","slug":"telangana-former-rajya-sabha-member-m-a-khan-quits-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व राज्यसभा सदस्य खान ने छोड़ी पार्टी, लगाया यह आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व राज्यसभा सदस्य खान ने छोड़ी पार्टी, लगाया यह आरोप
Mon, 29 Aug 2022 12:16 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:16 PM IST
सार
खान ने आरोप लगाया कि पार्टी ने कैडर के साथ अपने जमीनी संबंध खो दिए और जनता को यह समझाने में पूरी तरह से विफल रही है कि वह अपना खोया हुआ गौरव फिर से हासिल कर सकती है और देश का नेतृत्व कर सकती है।
विज्ञापन
पूर्व राज्यसभा सदस्य एमए खान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस का बुरा समय जारी है। आज पार्टी को तेलंगाना में झटका लगा। दो बार के पूर्व राज्यसभा सदस्य एमए खान ने आज कांग्रेस छोड़ दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे पत्र में उन्होंने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर से फिर खड़ी करने के लिए कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
खान ने आरोप लगाया कि पार्टी ने कैडर के साथ अपने जमीनी संबंध खो दिए और जनता को यह समझाने में पूरी तरह से विफल रही है कि वह अपना खोया हुआ गौरव फिर से हासिल कर सकती है और देश का नेतृत्व कर सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की भलाई के लिए वरिष्ठ नेताओं द्वारा उठाई गई आवाज को शीर्ष नेताओं ने 'असंतुष्टों की गतिविधि' के रूप में देखा। पूर्व सांसद खान ने कहा कि अगर उन नेताओं को पार्टी के पुनरुद्धार के लिए उनकी पीड़ा मानते हुए विश्वास में लिया जाता तो चीजें अलग होतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
खान ने आरोप लगाया कि वरिष्ठ नेताओं की सलाहों की उपेक्षा की गई। कांग्रेस और 10, जनपथ स्तर पर एक मंडली को प्रोत्साहित किया गया। नतीजतन, पार्टी ने अपना संबंध खो दिया उन्होंने आगे कहा कि वरिष्ठ नेताओं को पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर किया जाता है क्योंकि शीर्ष नेतृत्व द्वारा पार्टी कैडर को जमीनी स्तर से पुनर्जीवित करने और जवाहरलाल नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक की प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ देश की सेवा करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
बगैर सदस्यता कैसा इस्तीफा : टैगोर
इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, तेलंगाना के कांग्रेस प्रभारी मनिकम टैगोर ने आश्चर्य जताया। उन्होंने सवाल किया कि खान पार्टी के सदस्य बिना इस्तीफा कैसे दे सकते हैं? खान ने 2008 से 2020 तक राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्य किया। टैगोर ने कहा कि ये राज्यसभा गिरोह जिसने कभी जमीन पर काम नहीं किया, अब गलत बयान दे रहा है। आइये, हम राहुल गांधी के नेतृत्व में ऐसी कांग्रेस का निर्माण करें जो लोगों के साथ और लोगों के लिए और लोगों द्वारा संचालित हो।
बता दें, हाल ही में पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस छोड़ी है। इसके पहले कपिल सिब्बल समेत कई नेता पार्टी से किनारा कर चुके हैं।