{"_id":"5d556a7c8ebc3e6ceb432773","slug":"telangana-forest-officer-got-gold-medal-for-conservation-of-forest-lad-on-independence-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना : हमले का शिकार हुई वन अधिकारी को मिला वन भूमि की रक्षा के लिए स्वर्ण पदक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना : हमले का शिकार हुई वन अधिकारी को मिला वन भूमि की रक्षा के लिए स्वर्ण पदक
Thu, 15 Aug 2019 07:51 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 15 Aug 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना में टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति) विधायक के भाई के नेतृत्व में लोगों के एक समूह के कथित हमले का शिकार हुईं महिला वन क्षेत्राधिकारी (एफआरओ) को वन भूमि की रक्षा का साहस दिखाने के लिए गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्वर्ण पदक से नवाजा गया।
विज्ञापन
कुमराम भीम आसिफाबाद जिले के कागजनगर क्षेत्र की एफआरओ अनीता को धुलापल्ली में तेलंगाना वन अकादमी में वन विभाग के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान दिवंगत केवीएस बाबू स्वर्ण पदक से नवाजा गया।
विज्ञापन
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने अपने भाषण में कहा कि उन्हें वन अधिकारी होने पर गर्व है। अनीता पर जून में उस समय हमला किया गया था जब वह कागजनगर के सरसाला में वनरोपण कार्यक्रम चला रही थीं। महिला अधिकारी पर हमले से हंगामा खड़ा हो गया था।
विज्ञापन