Telangana: हैदराबाद के अस्पताल में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची
Telangana: हैदराबाद में गुडीमल्कापुर इलाके में अंकुरा अस्पताल में भीषण आग लग गई। एक अधिकारी ने बताया कि दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना के हैदराबाद के अंकुरा अस्पताल में भीषण आग लग गई। एक अधिकारी ने बताया कि दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम जारी है।
#WATCH | Hyderabad, Telangana: A fire broke out at Ankura Hospital in the Gudimalkapur area. Fire tenders reached the spot.
विज्ञापन
More details are awaited. pic.twitter.com/xcDfIZ2S4C — ANI (@ANI) December 23, 2023
पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यहां अट्टापुर इलाके में नौ मंजिला इमारत के ऊपर लगे होर्डिंग में शनिवार को आग लगी। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि इमारत के भूतल पर बच्चों का एक अस्पताल है और एहतियात के तौर पर कुछ मरीजों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि इमारत की ऊपरी मंजिलों में से अधिकतर खाली थीं क्योंकि निर्माण कार्य चल रहा था। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने सभी मंजिलों की गहन जांच की और इमारत के अंदर आग न फैलने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ। माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। उन्होंने बताया कि जांच जारी है।