{"_id":"5bfd04b0bdec22416d12c9db","slug":"telangana-elections-2018-gajwel-congress-candidate-vanteru-pratap-reddy-allegedly-attempted-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना चुनाव 2018: कांग्रेस प्रत्याशी वंतेरू प्रताप रेड्डी ने कथित तौर पर किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना चुनाव 2018: कांग्रेस प्रत्याशी वंतेरू प्रताप रेड्डी ने कथित तौर पर किया आत्मदाह का प्रयास
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Updated Tue, 27 Nov 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
गजवेल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वंतेरू प्रताप रेड्डी
- फोटो : Social Media
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018 में गजवेल विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी वंतेरू प्रताप रेड्डी ने कथित तौर पर आत्मदाह कर खुदकुशी की कोशिश की है। खबरों के मुताबिक ऐसी शिकायत मिली थी कि उनके घर पर मतदाताओं के बीच बांटने के लिए धन रखा हुआ है, जिसके बाद कोमपल्ली स्थित उनके घर की तलाशी ली गई।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि चुनाव अधिकारियों का एक उड़न दस्ता पुलिस के साथ सोमवार रात रेड्डी के घर पहुंचा, लेकिन नेता और उनके समर्थकों ने अधिकारियों को उनका काम नहीं करने दिया जिससे वहां तनाव के हालात बन गए।
तलाशी के दौरान ही रेड्डी ने अचानक खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उनके प्रयास को विफल कर दिया।
पुलिस उपायुक्त (बालानगर क्षेत्र) पी वी पद्मजा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि तलाशी के दौरान कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा, "रेड्डी और उनके समर्थकों ने अधिकारियों और पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया।"
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रेड्डी और उनके समर्थकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत आत्महत्या का प्रयास करने, सरकारी कर्मचारी के कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है।
तेलंगाना में सात दिसंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। (इनपुट:भाषा)