{"_id":"5c31fb54bdec2256ca01ea1c","slug":"telangana-congress-suspends-former-union-minister-satyanarayan-to-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना : कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण को पार्टी से किया निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना : कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण को पार्टी से किया निलंबित
Sun, 06 Jan 2019 06:27 PM IST
आसिम खान
भाषा, हैदराबाद
भाषा, हैदराबाद
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 06 Jan 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी और प्रदेश के पार्टी मामलों के प्रभारी आर सी खूंटिया के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सर्व सत्यनारायण को रविवार को निलंबित कर दिया। तेलंगाना कांग्रेस की अनुशासनात्मक समिति के अध्यक्ष एम कोडंडा रेड्डी ने कहा,‘‘उन्होंने पार्टी की मल्काजगिरि संसदीय क्षेत्र की समीक्षा बैठक में उत्तम कुमार और खूंटिया के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की।
विज्ञापन
उन्होंने एक महासचिव पर पानी की बोतल भी फेंकी। बैठक में सत्यनारायण ने कुछ नेताओं के खिलाफ गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल किया। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। हमने किसी निलंबन अवधि का जिक्र भी नहीं किया है।’’ उन्होंने कहा कि निलंबन से पहले नोटिस जारी करने की कोई जरुरत नहीं थी क्योंकि पार्टी के प्रदेश मुख्यालय गांधीभवन में यह घटना कई लोगों के सामने हुई।
विज्ञापन
लेकिन सत्यनारायण ने कहा कि अनुसूचित जाति से होने के कारण कुछ नेताओं ने उन्हें निशाना बनाया है। सत्यनारायण ने हाल ही में कैंटोनमेंट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था लेकिन वह पराजित हो गये थे।
विज्ञापन