फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TELANGANA congress postcard protest against rahul gandhi disqualification from parliament

Telangana: राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध की तैयारी, कांग्रेस ने बनाई रणनीति

Mon, 03 Apr 2023 01:34 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 03 Apr 2023 01:34 PM IST
सार

बीती 23 मार्च को मानहानि के एक मामले में सूरत की कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी ठहराया था और उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन
TELANGANA congress postcard protest against rahul gandhi disqualification from parliament
तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के बाद तेलंगाना कांग्रेस ने बड़े पैमाने पर इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है। तेलंगाना कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने यह जानकारी दी है। रेवंत रेड्डी ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में, राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन


पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतरेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की सभी शाखाएं एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एसटी मोर्चा, एससी मोर्चा और अन्य संगठन इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। यह विरोध प्रदर्शन मोदी सरकार के खिलाफ किया जाएगा। रेड्डी ने बताया कि आठ अप्रैल को मानचेरियल में सत्याग्रह का आयोजन किया जाएगा, जिसका नेतृत्व बत्ती विक्रमार्का करेंगे। इसके बाद 10 से 25 अप्रैल तक हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा प्रदेश भर में निकाली जाएगी। जिसमें राहुल गांधी को संसद सदस्यता से अयोग्य ठहराने को मुद्दा बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


बता दें कि बीती 23 मार्च को मानहानि के एक मामले में सूरत की कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी ठहराया था और उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी। नियमों के मुताबिक दो साल की सजा पाने के बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP Politics: मध्य प्रदेश में राजनीतिक जमीन तलाशने को चंद्रशेखर का शक्ति प्रदर्शन, कहा- अब सत्ता के लिए लड़ेंगे


TSPSC का पेपर लीक मामला
तेलंगाना में तेलंगाना स्टेट पब्लिक सर्विस कमीशन का पेपर लीक करने का मामला भी छाया हुआ है। ऐसे में कांग्रेस इस मुद्दे पर भी विरोध प्रदर्शन करेगी और राज्य सरकार को घेरने का प्रयास करेगी। रेवंत रेड्डी ने बताया कि 25 अप्रैल को मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस की योजना है कि एक लाख बेरोजगार युवकों के साथ यह धरना प्रर्दशन किया जाएगा। रेड्डी ने कहा कि प्रदेश के 30 लाख बेरोजगार युवकों का भविष्य इससे दांव पर लगा हुआ है। 

तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के बेटे केटी रामाराव को मंत्री पद से हट जाना चाहिए। साथ ही तेलंगाना स्टेट पब्लिक सर्विस कमीशन के अध्यक्ष और सदस्यों को भी पद से हटाया जाना चाहिए। एक नई कमेटी का गठन किया जाए और उसके बाद एग्जाम कराए जाएं। बता दें कि TSPSC का पेपर लीक होने के बाद बीती 15 मार्च को होने वाली परीक्षा रद्द हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में TSPSC के दो सदस्य भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed