फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Congress candidate Singhvi to file nomination for Rajya Sabha by-election today know all updates

राज्यसभा उपचुनाव: तेलंगाना से कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक सिंघवी आज भरेंगे पर्चा, सीएलपी की बैठक में मिला समर्थन

Mon, 19 Aug 2024 02:21 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 19 Aug 2024 02:21 AM IST
सार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने कहा कि सीएलपी की बैठक में अभिषेक सिंघवी को कांग्रेस विधायकों, सांसदों और एमएलसी से परिचित कराया गया। उन्होंने पूरे दिल से वरिष्ठ वकील को राज्यसभा उपचुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित किया है। सिंघवी सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 

विज्ञापन
Telangana Congress candidate Singhvi to file nomination for Rajya Sabha by-election today know all updates
वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेलंगाना से आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंघवी कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में आज यानी सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। रविवार रात को हुई कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक में सभी ने सिंघवी की उम्मीदवारी का समर्थन किया।

विज्ञापन


सीएलपी की बैठक के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएलपी की बैठक में सिंघवी को कांग्रेस विधायकों, सांसदों और एमएलसी से परिचित कराया गया। उन्होंने पूरे दिल से वरिष्ठ वकील को राज्यसभा उपचुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित किया है। सिंघवी सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 
विज्ञापन


2014 में विभाजन के बाद पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के साथ विवादों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री रेड्डी ने कहा, सिंघवी के चुनाव लड़ने से तेलंगाना की चिंताओं और समस्याओं को न केवल संसद में बल्कि अदालतों में भी उजागर करने में मदद मिलेगी। सिंघवी के राज्यसभा के लिए चुने जाने से तेलंगाना को अपने अधिकारों की रक्षा करने में मदद मिलेगी। सीएम रेड्डी ने कहा, 'मैं पूरे दिल से उन्हें तेलंगाना की ओर से राज्यसभा सदस्य के रूप में आमंत्रित करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे पहले दिन में, सिंघवी ने कहा कि तेलंगाना में राज्यसभा उपचुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामित होना उनके लिए सम्मान की बात है। सिंघवी ने हैदराबाद में कांग्रेस नेता के केशव राव से मुलाकात की। वह सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी और अन्य कांग्रेस नेताओं से भी मिले।


सिंघवी के पहुंचने पर रविवार सुबह हैदराबाद हवाईअड्डे पर कांग्रेस सांसद मल्लू रवि, तेलंगाना कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष महेश कुमार गौड़, प्रोटोकॉल पर राज्य सरकार के सलाहकार हरकारा वेणुगोपाल और अन्य ने उनका स्वागत किया।

बता दें कि तेलंगाना समेत नौ राज्यों की 12 राज्यसभा सीटों के लिए तीन सितंबर को चुनाव होंगे। कांग्रेस ने 14 अगस्त को तेलंगाना में उपचुनाव के लिए सिंघवी की उम्मीदवारी की घोषणा की थी। हालांकि, इस साल की शुरुआत में सिंघवी कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा चुनाव हार गए थे। भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन ने 27 फरवरी को हुए चुनाव में ड्रॉ के माध्यम से जीत हासिल की, क्योंकि दोनों को 34-34 वोट मिले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed