{"_id":"6409a30cecafeaafa2075544","slug":"telangana-cms-daughter-caught-in-delhi-liquor-scam-appeared-before-ed-on-march-11-know-the-whole-story-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब घोटाला केस: ईडी के समन पर बोलीं तेलंगाना सीएम की बेटी- पता नहीं किसी जल्दबाजी में है एजेंसी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शराब घोटाला केस: ईडी के समन पर बोलीं तेलंगाना सीएम की बेटी- पता नहीं किसी जल्दबाजी में है एजेंसी
Thu, 09 Mar 2023 02:55 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Thu, 09 Mar 2023 02:55 PM IST
सार
ईडी का समन मिलने के बाद के. कविता ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'महिला आरक्षण विधेयक को लेकर हम लोग दिल्ली में भूख हड़ताल करने वाले थे। विपक्ष के 18 दल इसमें शामिल होने वाले थे। लेकिन इसके पहले ईडी ने मुझे नौ मार्च को समन भेज दिया।'
विज्ञापन
के. कविता
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के शराब घोटाले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी और बीआरएस की विधायक के. कविता का भी नाम आ गया है। बुधवार को ईडी ने कविता को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। कविता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि वह 11 मार्च को ईडी के सामने पेश होंगी। बता दें कि इसी शराब घोटाले में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है।
ईडी का समन मिलने के बाद के. कविता ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताया। कहा, 'महिला आरक्षण विधेयक को लेकर हमने दो मार्च को एक पोस्टर जारी किया था। हम लोग दिल्ली में भूख हड़ताल करने वाले थे। विपक्ष के 18 दल इसमें शामिल होने वाले थे। लेकिन इसके पहले ईडी ने मुझे नौ मार्च को समन भेज दिया। मैंने उनसे 16 मार्च के लिए अनुरोध किया था लेकिन पता नहीं वे किस जल्दबाजी में हैं। इसलिए मैं 11 मार्च के लिए तैयार हो गई हूं।'
कविता ने आगे कहा, 'जब कोई एजेंसी किसी महिला से पूछताछ करना चाहती है, तो उसका मौलिक अधिकार है कि यह उसके घर पर की जाए। इसलिए, मैंने ईडी से अनुरोध किया कि वे 11 मार्च को मेरे घर जांच के लिए आ सकते हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि मुझे उनके पास आना होगा।
विज्ञापन
कैसे आया कविता का नाम?
बताया जाता है कि शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के नेताओं को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत देने का आरोप है। इस मामले में हैदराबाद के कारोबारी अरुण पिल्लई की गिरफ्तारी हुई है। आरोप है कि अरुण जिस कंपनी को संचालित करता है, वो कविता की है। कंपनी में 65 प्रतिशत हिस्सेदारी कविता की ही है। अरुण इस कंपनी को रिप्रजेंट करता था।
कहा जाता है कि कविता और आम आदमी पार्टी के बीच डील हुई थी। इसके अनुसार, कविता की कंपनी को दिल्ली में एंट्री दिलाई गई। पिल्लई ने पूछताछ में बताया कि इसको लेकर एक मीटिंग हुई थी। इसमें कविता, अभिषेक बोइनपल्ली, अरुण पिल्लई, बुची बाबू, विजय नायर, दिनेश अरोड़ा मौजूद थे। इसी बैठक में रिश्वत को लेकर चर्चा हुई थी। आरोप है कि बोइनपल्ली ने नायर और उनके सहयोगी दिनेश अरोड़ा के साथ मिलीभगत और साजिश में 100 करोड़ रुपये की रिश्वत का ट्रांस्फर किया था।
मनीष सिसोदिया को जेल जाना पड़ा
इसी शराब घोटाले में दिल्ली के डिप्टी सीएम रहे मनीष सिसोदिया को जेल जाना पड़ा है। सिसोदिया को सीबीआई ने पूछताछ के बाद पिछले दिनों गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद उन्हें अपने पद से भी इस्तीफा देना पड़ा था।