फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Cm Kcr Says india constitution will have to be rewritten, meets Uddhav thackeray and other leaders

विवाद: 'संविधान' को फिर से लिखने के लिए तेलंगाना के सीएम ने चलाई मुहिम, उद्धव समेत कई नेताओं से करेंगे मुलाकात

Wed, 02 Feb 2022 01:17 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 02 Feb 2022 01:17 PM IST
सार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने युवाओं को खुद के लिए लड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को ऊपर उठने और देश के विकास के लिए कदम उठाने की जरूरत है।

विज्ञापन
Telangana Cm Kcr Says india constitution will have to be rewritten, meets Uddhav thackeray and other leaders
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (फाइल)

विस्तार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को कहा कि वे भारत में संविधान को फिर से लिखने के लिए मुहिम चलाएंगे और इसके लिए वे देश के कई नेताओं से मुलाकात करेंगे एवं अपनी बात उनसे साझा करेंगे। तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के प्रमुख ने बताया कि उन्होंने अन्य नेताओं से बात करना भी शुरू कर दिया है और जल्द ही देश के लिए लड़ने की घोषणा करेंगे। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए तेलंगाना के सीएम ने कहा कि हमें भारत में एक नए संविधान का मसौदा तैयार करने की जरूरत है। अब भारत में संविधान को फिर से लिखने की जरूरत है। मैं सभी नेताओं से मिलूंगा और उनके साथ अपनी बात रखूंगा और उनसे पूछूंगा। मेरे साथ लड़ने के लिए। 

विज्ञापन

इस देश के युवाओं को अपनी जरूरत के लिए ऊपर उठने और लड़ने की जरूरत
केसीआर ने कहा कि इस देश के युवाओं को अपनी जरूरत के लिए ऊपर उठने और लड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए प्रतिक्रिया करने का समय है। अब क्रांति की बहुत ज्यादा जरूरत है। हम जल्द ही देश के लिए काम करेंगे और बहुत जल्द घोषणा करेंगे।
विज्ञापन


उद्धव ठाकरे से जल्द मिलेंगे: केसीआर
तेलंगाना के सीएम ने यह भी बताया कि वे इस मामले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ-साथ देश के अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे और जल्द ही देश के लिए लड़ने की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री पद की लड़ाई नहीं है बल्कि देश में बदलाव की जरूरत है। टीआरएस अध्यक्ष ने कहा वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर यह तय करेंगे कि आगे क्या किया जाना चाहिए? केंद्र पर परोक्ष हमला करते हुए मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा हम चुप नहीं रहेंगे और देश को इन नासमझ नेताओं और पार्टियों से मुक्त होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हां हमलोग एक महीना से काम कर रहे: संजय राउत
वहीं इस मामले पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हम पिछले एक महीने से काम कर रहे हैं और 2024 का चुनाव एक साथ लड़ने के लिए सभी विपक्षों का एक अलग संगठन (गठबंधन) बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा संजय राउत ने बजट को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस बजट से मध्यम वर्ग और गरीबों को क्या मिला है? बजट भ्रामक है, एक 'जुमला', 'गोलमाल', और एक टाइम-पास। फ्लॉप फिल्म है।


हम केसीआर को कन्याकुमारी से तीन महासागरों में भी डुबो देंगे: डॉ. रामदास अठावले
सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री डॉ. रामदास अठावले ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री का भाजपा को बंगाल की खाड़ी में फेंकने वाला बयान अच्छा नहीं है। हम उन्हें कन्याकुमारी से तीन महासागरों में भी डुबो देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed