फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Chief Minister K Chandrashekhar Rao met Union Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री अमित शाह से मिले तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव

Fri, 11 Dec 2020 11:54 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 11 Dec 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Telangana Chief Minister K Chandrashekhar Rao met Union Home Minister Amit Shah
गृह मंत्री अमित शाह से मिले तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव - फोटो : ani

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात की।  हैदराबाद निकाय चुनाव के बाद इन दोनों की पहली मुलाकात है।

विज्ञापन
 

ऐसे माना जा रहा है कि बैठकों में राज्य से मुद्दे मुद्दों पर चर्चा हुई। गौरतलब है कि राज्य सरकार आंध्र प्रदेश पुनर्गठन कानून को लागू करने के आश्वासन के साथ-साथ केन्द्र सरकार से विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए धन भी चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में संपन्न हुए ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चुनावों के बाद राव और शाह की यह पहली मुलाकात है। चुनाव में सत्तारूढ़ टीआरएस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर रही थी और भगवा पार्टी की ओर से चुनाव प्रचार करने वाले प्रमुख नेताओं में शाह भी शामिल थे।


निकाय चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन पिछले चुनाव की तुलना में बेहतरीन रहा, उसे कुल 150 में से 48 सीटें मिली। पार्टी को इससे पहले 2016 के चुनाव में महज चार सीटें मिली थीं।

हालांकि, चुनाव में टीआरएस 56 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी और स्थानीय निकाय पर कब्जा बरकरार रखने में सफल रही, लेकिन 2016 में मिली 99 सीटों के मुकाबले उसे काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed