फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Chief Minister K Chandrasekhar Rao honored environmentalist Saalumarada Thimmakka

हैदराबाद: 8 हजार से ज्यादा लगा चुकी हैं पेड़, 111 वर्षीय महिला को मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने किया सम्मानित

Wed, 18 May 2022 05:34 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 18 May 2022 05:34 PM IST
सार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने 111 वर्षीय पर्यावरणविद सालुमरादा थिमक्का को सम्मानित किया। थिमक्का को वृक्ष मते यानी पेड़ों की माता के नाम से भी जाना जाता है। 

विज्ञापन
Telangana Chief Minister K Chandrasekhar Rao honored environmentalist Saalumarada Thimmakka
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने पर्यावरणविद सालुमरादा थिमक्का को किया सम्मानित - फोटो : ANI

विस्तार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने हैदराबाद में प्रगति भवन में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 111 वर्षीय पर्यावरणविद सालुमरादा थिमक्का को सम्मानित किया। सालुमरादा थिमक्का को वृक्ष मते यानी पेड़ों की माता के नाम से भी जाना जाता है।

विज्ञापन


कर्नाटक के हुलीकल गांव में जन्मी सालुमरादा थिमक्का पर्यावरण को बचान के लिए पौधे लगाने और पेड़ों का पालन-पोषण करती हैं। उन्होंने करीब 8 हजार से भी ज्यादा पौधे लगाए हैं। अपने पति के साथ मिलकर उन्होंने पौधे लगाने की शुरूआत की थी। करीब 68 सालों से सालुमरादा थिमक्का यह काम करती आ रही हैं। 1991 में पति की मौत के बाद उन्होंने हार नहीं मानी और अकेले पौधे लगाती रही।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी मिलकर दिनभर पौधे लगाने का काम करते थे। अपने लगाए पौधों को पानी देने के लिए इन्हें करीब 4 किमी पैदल चलना पड़ता था। थिमक्का ने एक खदान में मजदूरी का काम किया लेकिन कभी पौधे लगाने का काम नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिम्मक्का ने औपचारिक शिक्षा हासिल नहीं की है वह साधारण परिवार से हैं उनके परिवार में केवल उनके पति थे लेकिन कई साल पहले उनकी मृत्य़ु हो गई। उन्होंने बाद में एक लड़के को गोद लिया जिसे वह पर्यावरण से प्रेम करने के लिए प्रेरित करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed