{"_id":"642859a8398e3ac55d009125","slug":"telangana-case-filed-against-bjp-suspended-mla-raja-singh-for-hate-speech-ram-navami-shobha-yatra-hyderabad-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: भाजपा के निलंबित विधायक राजा सिंह के खिलाफ FIR, भड़काऊ भाषण से जुड़ा है मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: भाजपा के निलंबित विधायक राजा सिंह के खिलाफ FIR, भड़काऊ भाषण से जुड़ा है मामला
Sat, 01 Apr 2023 09:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 01 Apr 2023 09:49 PM IST
सार
रामनवमी के मौके पर आयोजित शोभायात्रा के दौरान कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के कई वीडियो वायरल हुए थे।
विज्ञापन
निलंबित भाजपा नेता टी राजा सिंह।
- फोटो : ANI (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निलंबित विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। उन पर रामनवमी के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा है। इस मामले में हैदराबाद पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मामले में स्वत: संज्ञान लिया गया है। अफजलगंज पुलिस थाने में राजा सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा- 153ए (धर्म, नस्ल, जन्मस्थान, भाषा, निवास आदि के आधार पर अलग-अलग समूहों मे द्वेष उत्पन्न करना) और धारा-506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, रामनवमी के मौके पर आयोजित शोभायात्रा के दौरान कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के कई वीडियो वायरल हुए थे।
विज्ञापन