फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   telangana BRS leaders kt Rama Rao Harish Rao placed under house arrest after mla arrest

Telangana: बीआरएस नेता केटी रामाराव और हरीश राव नजरबंद, पार्टी विधायक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस का एक्शन

Tue, 14 Jan 2025 11:08 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 14 Jan 2025 11:08 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि जगतियाल विधायक संजय कुमार के पीए द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर बीआरएस विधायक कौशिक रेड्डी को गिरफ्तार किया गया। शिकायत में कौशिक रेड्डी पर संजय कुमार के काम में बाधा डालने, गाली देने और शारीरिक रूप से हमला करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
telangana BRS leaders kt Rama Rao Harish Rao placed under house arrest after mla arrest
बीआरएस नेता केटी रामाराव - फोटो : ANI

विस्तार

बीआरएस नेता केटी रामाराव और टी हरीश राव को पुलिस ने मंगलवार को घर में नजरबंद कर दिया। बीआरएस विधायक पी कौशिक रेड्डी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। हुजुराबाद निर्वाचन क्षेत्र से बीआरएस विधायक कौशिक रेड्डी को जगतियाल सीट से कांग्रेस विधायक संजय कुमार के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


किस मामले में हुई कौशिक रेड्डी की गिरफ्तारी
12 जनवरी को करीमनगर में जिला समीक्षा समिति की बैठक में संजय कुमार को कौशिक रेड्डी ने कथित तौर पर अपशब्द कहे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हुई। शिकायत के बाद कौशिक रेड्डी के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए गए और सोमवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि जगतियाल विधायक संजय कुमार के पीए द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर बीआरएस विधायक कौशिक रेड्डी को गिरफ्तार किया गया। शिकायत में कौशिक रेड्डी पर संजय कुमार के काम में बाधा डालने, गाली देने और शारीरिक रूप से हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बीआरएस नेताओं ने गिरफ्तारी की निंदा की
संजय कुमार ने जून 2024 में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से इस्तीफा देकर कांग्रेस की सदस्यता ली थी। संजय कुमार ने सोमवार को तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष जी प्रसाद कुमार के समक्ष भी कौशिक रेड्डी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बीआरएस नेताओं ने कौशिक रेड्डी की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed