फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   telangana assembly elections: BJP promises free rides to Sabarimala temple and ban on liquor sale

तेलंगाना विधानसभा चुनाव: जीत के लिए भाजपा का वादा, भक्तों को मुफ्त में कराएगी सबरीमाला का सफर

Sun, 14 Oct 2018 10:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Sun, 14 Oct 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
telangana assembly elections: BJP promises free rides to Sabarimala temple and ban on liquor sale
सबरीमाला मंदिर

तेलंगाना में विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों का एलान हो चुका है। राज्य में 7 दिसंबर को चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में भाजपा यहां अपना झंडा लहराने की पूरी कोशिश कर रही है। वहीं के चंद्रशेखर राव दोबारा सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं। इसी बीच मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा ने एक नया वादा किया है। पार्टी का कहना है कि वह तेलंगाना राज्य परिवहन निगम की धार्मिक स्थलों पर जाने वाली बसों पर लगने वाले सरचार्ज को हटा देंगे, खासतौर से त्योहारों के समय।

विज्ञापन


भाजपा का कहना है कि वह सबरीमाला जाने वाले जरूरतमंद भक्तों को मुफ्त में परिवहन व्यवस्था मुहैया कराएंगे। शनिवार को पार्टी ने कहा कि यदि वह राज्य में सत्ता में आती है तो वह वीकडेज पर शाम 6 बजे के बाद शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा देंगे। वहीं वीकेंड पर शराब की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। भाजपा के घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष और पूर्व विधायक एनवी एसएस प्रभाकर ने कहा कि चुनाव के लिए पार्टी घोषणापत्र पर कार्य कर रही है। 
विज्ञापन


एसएस प्रभाकर ने कहा, 'तेलंगाना में शराब की लत कई घरों को बर्बाद कर रही है। यह वैवाहिक जीवन में कलह, चोरी, यौन शोषण, आत्महत्या और लड़ाई का मुख्य कारण है। शराब की बिक्री पर कुछ प्रतिबंध लगाए जाने चाहिए। भाजपा वीकडेज पर सुबह 10 बजे से पहले और शाम 6 बजे के बाद और वीकेंड पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाएगी। यदि हम सत्ता में आते हैं तो पूरी तरह से शराब की बिक्री को नियंत्रित करेंगे। भाजपा शराब की बिक्री से आने वाले धन को सरकार के राजस्व का मुख्य स्रोत नहीं मानती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभाकर ने कहा कि भाजपा धार्मिक स्थलों पर जाने वाली खासतौर से त्योहार के मौके पर, तेलंगाना राज्य परिवहन निगम के टिकटों पर लगे सरचार्ज को हटा देगी। उन्होंने कहा, 'हम उन भक्तों को मुफ्त परिवहन सेवा देंगे जिन्होंने मंदिर जैसे कि जगतियाल जिला में स्थित कोंडागट्टू के दर्शन करने की प्रतिज्ञा ली हो। हम सबरीमाला के दर्शन करने जाने वाले जरूरतमंद भक्तों को मुफ्त परिवहन सेवा देंगे। इसे हम अपने घोषणापत्र में शामिल करेंगे। भाजपा पेट्रोल से 32 और डीजल से 27 प्रतिशत वैट को भी कम करेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed