फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana: BJP MLA T Raja Singh resigns from party over gau raksha

तेलंगाना: भाजपा विधायक ने गोरक्षा पर पार्टी का सहयोग न मिलने के कारण इस्तीफा दिया

Mon, 13 Aug 2018 08:25 AM IST
तेलंगाना, भाषा
तेलंगाना, भाषा Updated Mon, 13 Aug 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
Telangana: BJP MLA T Raja Singh resigns from party over gau raksha

तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह लोध ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने रविवार रात को दी। उन्होंने पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें गोरक्षा को लोकर पार्टी से कोई सहयोग नहीं मिल पा रहा था।

विज्ञापन


तेलंगाना विधानसभा में गोशमहल विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले लोध ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गए एक वीडियो संदेश में कहा है कि उन्होंने अपना इस्तीफा तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष के. लक्ष्मण को भेज दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मेरे लिए हिंदू धर्म और गोरक्षा प्राथमिकताएं हैं और राजनीति बाद में आती हैं। गोरक्षा के लिए मैंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। मैं मुद्दा कई बार सदन में लाया लेकिन पार्टी ने मुझे कोई सहयोग नहीं दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा. 'मैं और गोरक्षकों की मेरी टीम सड़कों पर उतरेंगे और राज्य में गोहत्या पर रोक लगाएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed