फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana BJP leader AP Jithender Reddy joined Congress CM Revanth Reddy Lok Sabha Elections

Election 2024: तेलंगाना में पूर्व भाजपा सांसद जितेंद्र रेड्डी कांग्रेस में शामिल; ओडिशा में BJD को लगा झटका

Sat, 16 Mar 2024 01:56 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 16 Mar 2024 01:56 AM IST
सार


 

विज्ञापन
Telangana BJP leader AP Jithender Reddy joined Congress CM Revanth Reddy Lok Sabha Elections
BJP leader AP Jithender Reddy joined Congress - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले तेलंगाना में भाजपा को झटका देते हुए पूर्व सांसद एपी जितेंद्र रेड्डी अपने बेटे के साथ शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। सीएम रेवंत रेड्डी और कांग्रेस प्रभारी दीपादास मुंशी ने भाजपा नेता का पार्टी में स्वागत किया। कांग्रेस में शामिल होने के बाद सीएम रेवंत रेड्डी ने जितेंद्र रेड्डी को नई दिल्ली में तेलंगाना सरकार का विशेष प्रतिनिधि और खेल मामलों को सलाहकार नियुक्त किया है। सीएम रेवंत रेड्डी के कार्यालय ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उड़िया अभिनेता अरिंदम रॉय भाजपा में शामिल 
ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजेडी) को एक और झटका लगा है। लोकप्रिय उड़िया अभिनेता अरिंदम रॉय शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। अभिनेता से नेता बने रॉय ने दावा किया कि बीजेडी ने उन्हें दरकिनार कर दिया था। उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिलने की कोशिश की, लेकिन अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर भाजपा में शामिल हुआ हूं और राज्य में पार्टी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा।
विज्ञापन


चुनाव की घोषणा से पहले आंध्र प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों का डीए जारी किया
इधर, लोकसभा और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से ऐन पहले राज्य सरकार ने शुक्रवार रात कर्मचारियों का लंबित महंगाई भत्ता (डीए) जारी करने का आदेश दिया। विशेष मुख्य सचिव (वित्त) शमशेर सिंह रावत ने 1 जुलाई, 2019 से 31 दिसंबर, 2021 की अवधि के लिए कर्मचारियों को डीए जारी करने के लिए सरकारी आदेश (जीओ) जारी किया। साथ ही उन्होंने पात्र सरकारी कर्मचारियों को 1 जनवरी 2022 से डीए जारी करने का भी आदेश जारी किया। विशेष मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार ने 1 जुलाई, 2022 से डीए को मूल वेतन के 22.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 26.39 प्रतिशत कर दिया है। इसी तरह, राज्य सरकार ने 1 जनवरी, 2023 से सरकारी कर्मचारियों को डीए को मूल वेतन के 26.39 प्रतिशत से बढ़ाकर 30.03 प्रतिशत करने के आदेश जारी किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed