फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana BJP can declare candidates even before notification can place candidates against Owaisi

Telangana: अधिसूचना से पहले ही उम्मीदवार घोषित कर सकती है भाजपा, ओवैसी के खिलाफ इन्हें बना सकती है उम्मीदवार

Mon, 05 Feb 2024 06:02 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 05 Feb 2024 06:02 AM IST
सार

भाजपा चुनाव प्रचार में बढ़त लेने के लिए दूसरे दलों के दिग्गज नेताओं को उनके घर में ही घेरना चाहती है। तेलंगाना में हैदराबाद सबसे हाईप्रोफाइल सीट है, जहां से ओवैसी सांसद हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस सीट से पुराने उम्मीदवार भगवंतर राव की जगह यमुना पाठक को तरजीह दी जा सकती है।

विज्ञापन
Telangana BJP can declare candidates even before notification can place candidates against Owaisi
Asaduddin Owaisi - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही भाजपा इस माह के अंत तक तेलंगाना में उम्मीदवार घोषित करेगी। पार्टी हैदराबाद सीट से लगतार चार बार सांसद रहे एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ फायरब्रांड नेता और महिला मोर्चा की प्रवक्ता नदीमपल्ली यमुना पाठक को उतराने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

भाजपा चुनाव प्रचार में बढ़त लेने के लिए दूसरे दलों के दिग्गज नेताओं को उनके घर में ही घेरना चाहती है। तेलंगाना में हैदराबाद सबसे हाईप्रोफाइल सीट है, जहां से ओवैसी सांसद हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस सीट से पुराने उम्मीदवार भगवंतर राव की जगह यमुना पाठक को तरजीह दी जा सकती है। यमुना ने अपने एनजीओ के माध्यम से जहां मुस्लिम महिलाओं में पैठ बनाई है, वहीं तीन तलाक के मुद्दे पर अपनी मुखरता के कारण राज्य में चर्चा में रही है।

विज्ञापन

यमुना पाठक पसंद क्यों?
यमुना पाठक राज्य में पार्टी की मुखर प्रवक्ता हैं। हिंदुत्व, केंद्रीय योजनाओं के साथ-साथ तीन तलाक जैसे मामले में वह अपनी मुखरता के कारण लगातार चर्चा में हैं। सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते यमुना ने लंबे समय से हैदराबाद में खासकर मुस्लिम महिलाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य पर काम किया है। मुस्लिम महिलाओं और पसमांदा मुसलमानों से संपर्क बढ़ाने के पीएम मोदी के आह्वान के बाद यमुना पाठक ने कई मुस्लिम महिलाओं को पार्टी से जोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नायडू से गठबंधन पर फैसला जल्द
पार्टी सूत्रों ने बताया कि राज्य की सभी 17 सीटों के लिए उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर लिया गया है। नायडू से बातचीत अंतिम दौर में है। चुनाव पूर्व गठबंधन के मामले में किसी नतीजे पर पहुंचते ही पार्टी उम्मीदवार घोषित कर देगी। पार्टी को लगता है कि चूंकि इस बार चुनावी जंग मोदी बनाम अन्य होगी, ऐसे में उसे इस जंग का लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed