{"_id":"5bf81910bdec2241d2001422","slug":"telangana-assembly-elections-sonia-and-rahul-gandhi-hits-out-at-kc-rao","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना में सोनिया-राहुल की रैली, कहा- के सी राव ने सिर्फ अपने फायदे के लिए सबकुछ किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना में सोनिया-राहुल की रैली, कहा- के सी राव ने सिर्फ अपने फायदे के लिए सबकुछ किया
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 23 Nov 2018 08:43 PM IST
विज्ञापन
सोनिया गांधी और राहुल गांधी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष शुक्रवार को प्रदेश पहुंचे और मेछल में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने टीआरएस प्रमुख व कार्यवाहक मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर जनता के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया।
सोनिया गांधी ने कहा, एक मां जानती है कि नए जन्मे बच्चे को किस तरह संभाला जाता है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि तेलंगाना के जन्म के बाद आप लोगों की जिम्मेदारी ऐसे हाथों में पहुंच गई जिन्होंने सिर्फ अपनी परवाह की, आपकी नहीं। तेलंगाना के गठन के बाद टीआरएस सरकार में अपेक्षित विकास नहीं हुआ। टीआरएस सरकार ने अल्पसंख्यकों, महिलाओं, छात्रों की अनदेखी की, मुख्यमंत्री के सी राव ने अपने लिए और अपने करीबियों के लिए काम किया।
वहीं राहुल गांधी ने कहा कि जब तेलंगाना की जनता ने नए राज्य का सपना देखा था तब यह सोनिया गांधी जी ही थीं जो जनता के लिए खड़ी हुईं। अगर किसी ने तेलंगाना का निर्माण किया है तो वो है यहां की जनता जिसने इसके लिए खून और पसीना बहाया। राज्य के गठन में सोनिया गांधी जी की भी भूमिका थी।
राहुल गांधी ने टीआरएस प्रमुख के सी राव पर निशाना साधते हुए कहा कि तेलंगाना को पांच सालों तक सिर्फ एक व्यक्ति ने चलाया और अपने परिवार के फायदे के लिए सबकुछ किया। तेलंगाना में टीआरएस का शासन समाप्त होने वाला है।
बता दें कि तेलंगाना में 7 दिसंबर को मतदान होना है और इसके लिए प्रचार जोरों से चल रहा है। राज्य में समय से 9 महीने पहले ही चुनाव हो रहे हैं क्योंकि चंद्रशेखर राव ने इस्तीफा देकर चुनाव की सिफारिश की थी। यहां कांग्रेस ने टीडीपी और अन्य दलों के साथ गठबंधन किया है।

Mothers know how important it is to look after a newborn baby. It is unfortunate that after the birth of Telangana, your responsibility fell into the hands of those who cared for themselves, but not for you: UPA Chairperson Sonia Gandhi in Medchal. #TelanganaElections2018 pic.twitter.com/ll3RPIVfgg
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 23, 2018
वहीं राहुल गांधी ने कहा कि जब तेलंगाना की जनता ने नए राज्य का सपना देखा था तब यह सोनिया गांधी जी ही थीं जो जनता के लिए खड़ी हुईं। अगर किसी ने तेलंगाना का निर्माण किया है तो वो है यहां की जनता जिसने इसके लिए खून और पसीना बहाया। राज्य के गठन में सोनिया गांधी जी की भी भूमिका थी।
When people of Telangana dreamed of forming the state, it was Sonia Gandhi Ji who stood by the people. If Telangana was formed, it was the public who formed it with their sweat and blood. Sonia Gandhi Ji also had a hand in its formation: Rahul Gandhi in Medchal. #Telangana pic.twitter.com/pZ8Di4NgVf
— ANI (@ANI) November 23, 2018