फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Assembly Elections 2018: PM Modi hits out at KC Rao and Congress

चंद्रशेखर राव ने कांग्रेस से सीखा है कि किस तरह तेलंगाना को बर्बाद किया जाए: पीएम मोदी 

Tue, 27 Nov 2018 02:12 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Nov 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
Telangana Assembly Elections 2018: PM Modi hits out at KC Rao and Congress
निजामाबाद रैली में पीएम नरेंद्र मोदी
चुनावी मौसम में रैलियों और सभाओं का दौर जोरों पर है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए निजामाबाद पहुंचे। पीएम मोदी ने अपने भाषण में कांग्रेस और टीआरस दोनों को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों के बलिदान को कुचलने का काम किया है। के चंद्रशेखर राव कांग्रेस के रास्ते पर ही चल रहे हैं।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो भी लोग विकास में विश्वास रखते हैं, नए तेलंगाना के निर्माण में विश्वास रखते हैं वो अपना वोट भाजपा को दे रहे हैं क्योंकि ये लोग देश को आगे ले जाना चाहते हैं। तेलंगाना का निर्माण वर्षों के संघर्ष और युवाओं के बलिदान से हुआ था। राज्य सरकार को इनके बलिदान को कुचलने का अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन


कांग्रेस और टीआरएस दोनों ही वंशवादी राजनीति में विश्वास करती है। ये दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों पार्टियां अल्पसंख्यकों का तुष्टिकरण करती हैं, वोट बैंक की राजनीति में भरोसा रखती है, दोनों ही पार्टियों में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है। चंद्रशेखर राव ने कांग्रेस से ही सबकुछ सीखा है। उन्होंने कांग्रेस से सीखा है कि किस तरह तेलंगाना को नष्ट किया जाए। जिन्होंने इसमें पीएचडी की है अगर वो सत्ता में आ गए तो राज्य को 100 गुना ज्यादा बर्बाद करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पीएम मोदी ने कहा, यहां के मुख्यमंत्री कांग्रेस के रास्ते पर चल रहे हैं। वह सोचते हैं कि अगर कांग्रेस बिना कुछ किए जीत सकती है तो वह क्यों नहीं। लेकिन उन्हें मालूम होना चाहिए कि यहां का युवा सच्चाई से पूरी तरह वाकिफ है। सीएम कहते हैं कि वह निजामाबाद को लंदन बना देंगे। लेकिन इस क्षेत्र के हालात देखिए। यहां विकास हुआ ही नहीं है। आयुष्मान भारत 2 महीने पहले लॉन्च हुआ था, तीन लाख परिवारों ने इसका फायदा उठाया। गंभीर ऑपरेशन हुए हैं और लोगों की जिंदगी बची है। लेकिन अभी तक तेलंगाना के एक भी व्यक्ति को इसका लाभ नहीं मिला है। आपके सीएम इसके लिए जिम्मेदार हैं।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed