फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana assembly elections 2018: Amit shah rally in secunderabad

अमित शाह बोले- मोदी फिर बनेंगे प्रधानमंत्री, 2019 के नतीजे तय

Mon, 29 Oct 2018 06:24 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 29 Oct 2018 06:24 AM IST
विज्ञापन
Telangana assembly elections 2018: Amit shah rally in secunderabad
अमित शाह

 

विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को हैदराबाद में 2019 के आम चुनाव का बिगुल फूंक दिया। यहां युवा महाधिवेशन में भाजपा अध्यक्ष ने युवाओं से आह्वान किया कि अगली बार भी केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनवा दें, तो देश भर से घुसपैठियों को चुन-चुन कर भगाएंगे। अमित शाह ने अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर प्रहार करते हुए सभी राज्यों में कांग्रेस की हार और भाजपा के विस्तार की चर्चा की। दरअसल असम में नेशनल सिटिजन रजिस्टर (एनसीआर) के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इसे भाजपा सरकार ही लेकर आई और 40 लाख से ज्यादा लोगों को घुसपैठिया चिह्नित किया। 

सिकंदराबाद में हुई रैली में अमित शाह ने कहा कि देश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो देश के विकास की दिशा में काम कर रही है। अमित शाह ने कहा- 2019 में हम बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाएंगे। देश में परिवर्तन का काल चल रहा है। भाजपा देश के विकास के लिए काम कर रही है। मोदी सरकार देश को आगे ले जाने के लिए काम कर रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। भाजपा विकास के लिए परिश्रम कर रही है। 2019 चुनाव के नतीजे निश्चित हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार तेलंगाना में भी सरकार बदलने वाली है। उन्होंने कहा कि केसीआर सरकार ने असदुद्दीन ओवैसी के डर से राज्य में हैदराबाद लिबरेशन डे मनाना बंद कर दिया है। जब हमारी सरकार सत्ता में आएगी तो इसका आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए शाह ने कहा- हम साढ़े चार साल का हिसाब आपको नहीं देना चाहते हैं क्योंकि आपको हिसाब मांगने का अधिकार नहीं है। आपने चार पीढ़ियों तक शासन करके भी गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। 

बता दें कि तेलंगाना में समयपूर्व चुनाव हो रहे हैं। सीएम के चंद्रशेखर राव ने 9 महीने पहले ही विधानसभा भंग कर राष्ट्रपति से दोबारा चुनाव की सिफारिश की थी। यहां 119 विधानसभा सीटों के लिए 7 दिसंबर को मतदान होगा। राज्य के गठन के बाद यहां राव की अगुवाई में टीआरएस का गठन हुआ था। इस बार भी उनका ही पलड़ा भारी बताया जा रहा है। कांग्रेस, भाजपा और टीडीपी टीआरएस से मुकाबला कर रही हैं।    

 
बिना उद्घाटन कन्नूर एयरपोर्ट पर शाह का विमान उतरने से विवाद

बिना उद्घाटन हुए कन्नूर हवाईअड्डे पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का विमान उतरने पर विवाद खड़ा हो गया। केरल के वित्त मंत्री टी एम थॉमस ने शाह की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य से एलडीएफ की सरकार उखाड़ फेंकने की धमकी के बावजूद हमने प्रदेश की आतिथ्य परंपरा का सम्मान करते हुए भाजपा अध्यक्ष को यहां आने की इजाजत दी। राज्य के चौथे कन्नूर हवाईअड्डे का आधिकारिक उद्घाटन 9 दिसंबर को होना है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed