{"_id":"5bf92872bdec2241486fc3a4","slug":"telangana-assembly-election-2018-ysr-congress-denies-support-to-congress-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलगांना विधानसभा चुनाव 2018: वाईएसआर कांग्रेस का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने से इनकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलगांना विधानसभा चुनाव 2018: वाईएसआर कांग्रेस का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने से इनकार
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 24 Nov 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
उत्तम कुमार रेड्डी
तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर गहमागहमी के बीच वाईआरएस कांग्रेस ने यहां कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन से इनकार कर दिया है। साल 2014 के चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस और तेलुगुदेशम पार्टी (तेदेपा) का समर्थन करने वाले मतदाता इस बार हुजूरनगर भी विधानसभा सीट पर निर्यायक भूमिका निभा सकते हैं जहां तेलंगाना कांग्रेस के प्रमुख उत्तम कुमार रेड्डी अपना कब्जा बरकरार रखने के लिए चुनावी दंगल में हैं।
उत्तम कुमार रेड्डी ने पिछले चुनाव में हुजूरपुर विधानसभा सीट पर 23 हजार 924 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। इस बार वह सत्ता विरोधी लहर वह सवार हो कर चुनावी वैतरणी पार करना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिसंबर को तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस हिस्सा नहीं ले रही है। हुजूरपुर सीट पर चुनाव को लेकर वाईएसआर कांग्रेस के नेताओं ने कहा है कि उनकी पार्टी के समर्थक कांग्रेस उम्मीदवार उत्तम कुमार रेड्डी का समर्थन नहीं करेंगे क्योंकि कांग्रेस आंध्र प्रदेश के उसके धुर विरोधी तेलुगुदेशम पार्टी के साथ तेलंगाना में महागठबंधन में शामिल है और वो तेलंगाना राष्ट्र समिति को वोट देंगे।
विज्ञापन
उत्तम कुमार रेड्डी ने पिछले चुनाव में हुजूरपुर विधानसभा सीट पर 23 हजार 924 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। इस बार वह सत्ता विरोधी लहर वह सवार हो कर चुनावी वैतरणी पार करना चाह रहे हैं।
विज्ञापन