फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Assembly Election 2018: Rahul Gandhi says TRS is B team of BJP RSS

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018: राहुल ने कहा संघ और भाजपा की ‘‘बी टीम’’ है टीआरएस

Wed, 28 Nov 2018 06:31 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Nov 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
Telangana Assembly Election 2018: Rahul Gandhi says TRS is B team of BJP RSS
तेलंगाना में राहुल गांधी - फोटो : ANI
तेलंगाना में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति पर हमले तेज करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोसगी में कहा कि यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की बी टीम है। यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि‘टीआरएस, तेलंगाना राष्ट्र समिति नहीं है बल्कि यह तेलंगाना राष्ट्रीय संघ परिवार है। यह संघ और भाजपा की बी टीम है।
विज्ञापन

तेलंगाना में भाजपा और टीआरएस को पछाड़ने के लिए कांग्रेस ने विपक्षी दलों के साथ गठबंधन किया है । इसमें एन चंद्र बाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा), भाकपा और नवगठित तेलंगाना जन समिति (तेजस) शामिल है। राज्य में भाजपा और टीआरएस अलग-अलग चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन


उन्होंने टीआरएस प्रमुख और कार्यवाहक मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर हमला बोलते हुए कहा कि हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के साथ वह मिले हुए हैं । उन्होंने कहा कि दोनों राजनीतिक दल यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि अगले साल होने वाले आम चुनाव में भाजपा की हार न हो । राहुल ने कहा कि टीआरएस और एआईएमआईएम का लक्ष्य है कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस भाजपा को हराने में सक्षम नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

(इनपुट- भाषा )

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed