{"_id":"5bfe6fe2bdec2241a533b1fd","slug":"telangana-assembly-election-2018-rahul-gandhi-says-trs-is-b-team-of-bjp-rss","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018: राहुल ने कहा संघ और भाजपा की ‘‘बी टीम’’ है टीआरएस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018: राहुल ने कहा संघ और भाजपा की ‘‘बी टीम’’ है टीआरएस
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 28 Nov 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
तेलंगाना में राहुल गांधी
- फोटो : ANI
तेलंगाना में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति पर हमले तेज करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोसगी में कहा कि यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की बी टीम है। यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि‘टीआरएस, तेलंगाना राष्ट्र समिति नहीं है बल्कि यह तेलंगाना राष्ट्रीय संघ परिवार है। यह संघ और भाजपा की बी टीम है।
उन्होंने टीआरएस प्रमुख और कार्यवाहक मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर हमला बोलते हुए कहा कि हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के साथ वह मिले हुए हैं । उन्होंने कहा कि दोनों राजनीतिक दल यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि अगले साल होने वाले आम चुनाव में भाजपा की हार न हो । राहुल ने कहा कि टीआरएस और एआईएमआईएम का लक्ष्य है कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस भाजपा को हराने में सक्षम नहीं हो सके।
विज्ञापन
(इनपुट- भाषा )
विज्ञापन
तेलंगाना में भाजपा और टीआरएस को पछाड़ने के लिए कांग्रेस ने विपक्षी दलों के साथ गठबंधन किया है । इसमें एन चंद्र बाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा), भाकपा और नवगठित तेलंगाना जन समिति (तेजस) शामिल है। राज्य में भाजपा और टीआरएस अलग-अलग चुनाव मैदान में हैं।