{"_id":"5bffe1d1bdec22416a475093","slug":"telangana-assembly-election-2018-missing-transgender-candidate-found-in-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018 : ‘लापता’ ट्रांसजेंडर उम्मीदवार हैदराबाद में मिली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018 : ‘लापता’ ट्रांसजेंडर उम्मीदवार हैदराबाद में मिली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 29 Nov 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसजेंडर उम्मीदवार
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना में सात दिसंबर को होने विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहीं 32 साल की ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता चंद्रमुखी एम बुधवार को पुलिस के सामने पेश हुईं। मंगलवार से उनके ‘लापता’ होने की खबरें आ रही थीं। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि शहर में गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र से माकपा नीत बहुजन लेफ्ट फ्रंट या बीएलएफ के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं चंद्रमुखी एम अपने घर से लापता हो गई थीं और लापता होने के संबंध में एक मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
सहायक पुलिस आयुक्त के श्रीनिवास राव ने बताया कि बुधवार देर रात वह पुलिस के सामने पेश हुईं लेकिन यह नहीं बताया कि वह कहां गई थीं। अधिकारी के मुताबिक, चंद्रमुखी ने पुलिस को बताया कि वह बिल्कुल ठीक हैं। चंद्रमुखी के लापता होने की खबर मिलने के बाद ट्रांसजेंडर समुदाय के उनके दोस्तों ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। ट्रांसजेंडरों से जुड़े संगठन की कार्यकर्ता होने के नाते चंद्रमुखी ने समुदाय पर कथित अत्याचार का विरोध किया था। चंद्रमुखी के समर्थकों ने कहा कि समुदाय के उत्थान के लिए उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला किया।
विज्ञापन