{"_id":"5bed19febdec22697879cbdd","slug":"telangana-assembly-election-2018-k-chandra-sekhar-rao-files-nomination-and-declare-assets","type":"story","status":"publish","title_hn":"वो मुख्यमंत्री हैं, चुनाव चिन्ह 'कार' है, संपत्ति 22 करोड़ लेकिन खुद के पास कार नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वो मुख्यमंत्री हैं, चुनाव चिन्ह 'कार' है, संपत्ति 22 करोड़ लेकिन खुद के पास कार नहीं
चुनाव डेस्क, अमर उजाल, नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
के चंद्रशेखर राव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना राष्ट्र समिति अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के पास 22 करोड़ 60 लाख की संपत्ति तो है लेकिन कोई कार नहीं। ये जानकारी उनके हलफनामे के जरिए सामने आई है। केसीआर ने गजवेल विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरा है। हलफनामे के मुताबिक, उनकी सालाना आय 2 करोड़ 7 लाख है।
विज्ञापन
शपथपत्र में केसीआर ने खुद को कृषि क्षेत्र से जुड़ा और पत्नी के शोभा को हाउसवाइफ बताया है। चल संपत्ति जहां 10 करोड़ 40 लाख की है, वहीं अचल संपत्ति 12 करोड़ 20 लाख की है। अचल संपत्ति में सीधीपेट में 54 एकड़ की कृषि भूमि भी है जिसकी कीमत साढ़े छह करोड़ बताई जा रही है। के. चन्द्रशेखर राव की संपत्ति पिछले चार साल में करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये बढ़ी है और उन्होंने 16 एकड़ कृषि भूमि खरीदी है लेकिन उनके पास अपनी कोई कार नहीं है।
विज्ञापन
दिलचस्प बात यह है कि बुधवार को दिए गए हलफनामे के अनुसार, कार के चुनाव चिन्ह वाली तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष के पास अपनी कोई कार नहीं है।
2014 के आम चुनावों में, उन्होंने दिखाया कि उनके पास 37.70 एकड़ कृषि भूमि है और ताजा हलफनामे के मुताबिक यह 54.24 एकड़ है। तेलंगाना में 7 दिसंबर को मतदान होना है।
विज्ञापन