फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Assembly Election 2018: BJP MLA's Facebook account hacked

तेलंगाना भाजपा विधायक का दावा, मेरा फेसबुक एकाउंट हुआ हैक

Wed, 10 Oct 2018 12:12 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 10 Oct 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
Telangana Assembly Election 2018: BJP MLA's Facebook account hacked
T Raja Singh Lodh

भंग की जा चुकी तेलंगाना विधानसभा के एक भाजपा विधायक ने आरोप लगाया है कि अज्ञात लोगों ने उनका फेसबुक एकाउंट हैक कर लिया है। शहर में गोशमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक टी राजा सिंह लोध ने सोमवार को साइबर क्राइम पुलिस को एक शिकायत में बताया है कि वह अपना फेसबुक पेज नहीं खोल पा रहे हैं।

विज्ञापन

राजा सिंह के मुताबिक, उनके फेसबुक पर 5.35 लाख से अधिक फालोअर हैं। उन्होंने संदेह व्यक्त किया कि भारत से बाहर से इसे हैक किया गया होगा। 

अपनी विवादित टिप्पणियों के लिए जाने जाने वाले भाजपा के विधायक ने एक वीडियो संदेश में कहा, मैं बहुत हैरान (घटना को लेकर) हूं। मैंने पुलिस को अपने फेसबुक एकाउंट हैक होने के बारे में सूचना दी है। अगर मेरे पेज पर कोई गलत संदेश जारी होता है मैं जिम्मेदार नहीं होऊंगा।  
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया पूर्व में भी कई बार उनका फेसबुक एकाउंट, उनकी वेबसाइट और ट्विटर एकाउंट हैक करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी कानून से संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और एक जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed