{"_id":"5b97b2d1867a557f6a2a31e0","slug":"telangana-assembly-aimim-released-first-list-of-condidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना विधानसभा चुनाव: एआईएमआईएम ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना विधानसभा चुनाव: एआईएमआईएम ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Updated Tue, 11 Sep 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने तेलंगाना में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सात प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची मंगलवार को जारी कर दी। ओवैसी के छोटे भाई अकबरूद्दीन ओवैसी हैदराबाद में चंद्रयानगुट्टा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी होंगे।
विज्ञापन
घोषित किये गये अन्य प्रत्याशियों में सैयद अहमद पाशा कादरी (याकूतपुरा), मुमताज अहमद खान (चारमीनार), मोहम्मद मोअजम खान (बहादुरपुरा), अहमद बिन अब्दुल्ला बलाला (मलकपेट), जफर हुसैन मेराज (नामपल्ली) और कौसर मोइनुद्दीन (कारवां) शामिल हैं। पिछले सप्ताह भंग किये गये तेलंगाना विधानसभा में एआईएमआईएम के सात विधायक थे।
विज्ञापन
राज्य विधानसभा का चुनाव अगले साल लोकसभा चुनाव के साथ कराया जाना था। हालांकि, टीआरएस सरकार की सिफारिश के तहत विधानसभा भंग कर दिया गया जिसके कारण निर्धारित समय से पूर्व चुनाव कराया जाना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन