{"_id":"6119757ccd585a2dea706d23","slug":"telangana-a-relative-gave-alcohol-mixed-with-poison-in-khammam-district-three-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना : खम्मम में रिश्तेदार ने जहर मिला कर पिलाई शराब, तीन लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना : खम्मम में रिश्तेदार ने जहर मिला कर पिलाई शराब, तीन लोगों की मौत
Mon, 16 Aug 2021 06:48 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 16 Aug 2021 06:48 AM IST
सार
- पुलिस के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर आरोपी तीनों से नाराज था, इसलिए उसने ऐसा किया
- तीनों शनिवार को आरोपी के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना के खम्मम जिले में तीन लोगों को शराब में जहर देकर मारने का मामला सामने आया है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक रिश्तेदार ने जहर मिलाकर शराब पिला दी जिसके बाद इसे पीने से तीन लोगों की मौत हो गई। तेलंगाना पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर आरोपी तीनों से नाराज था, इसलिए उसने ऐसा किया। मरने वाले तीनों लोगों की उम्र 35 से 60 वर्ष के बीच बताई गई। तीनों शनिवार को आरोपी के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। भोजन करने और शराब पीने के बाद तीनों बेहोश हो गए और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों ने अपनी शिकायत स्टेशन में दर्ज कराते समय कहा कि आरोपी ने जहर मिला कर शराब दी थी क्योंकि उनके बीच जमीन को लेकर विवाद था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन