{"_id":"5d6b61fa8ebc3e016843042e","slug":"telangana-50-yr-old-ward-boy-molest-30-yr-old-woman-on-ventilator-at-hospital-in-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत की सारी हदें पार: वेंटिलेटर पर पड़ी महिला के साथ वार्ड ब्वाय ने की छेड़छाड़","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैवानियत की सारी हदें पार: वेंटिलेटर पर पड़ी महिला के साथ वार्ड ब्वाय ने की छेड़छाड़
Sun, 01 Sep 2019 12:34 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
तेलंगाना की राजधानी में एक हैवानियत भरा मामला सामने आया है। यहां एक निजी अस्पताल में वार्ड ब्वाय पर एक महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप है। महिला बच्चे के प्रसव के लिए आई थी। इस दौरान वार्ड ब्वाय ने इस घिनौने प्रकरण को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Kalinga Rao, Circle Inspector, Banjara Hills Police Station: Weve registered a case under sect 354 IPC (Assault or criminal force to woman with intent to outrage her modesty) & taken the accused ward boy Achuth Rao into custody, he will be remanded to judicial custody. #Hyderabad https://t.co/W5PXfhMYSP
— ANI (@ANI) September 1, 2019विज्ञापन
दरअसल, हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में एक 30 वर्षीय महिला प्रसव के लिए आई थी जहां उसकी हालत गंभीर होने के बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। इस दौरान वार्ड में तैनात वार्ड ब्वाय अच्युत राव (50) ने महिला के साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
महिला ने इस बात की जानकारी अपने पति को दी जिसके बाद पति ने बंजारा हिल्स पुलिस स्टेशन में वार्ड ब्वाय के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस अधिकारी कलिंग राव का कहना है कि वार्ड ब्वाय पर आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।