फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tejaswi Surya got married: Took seven rounds with Kannada singer; Know who Shivshree is

तेजस्वी सूर्या ने की शादी: कन्नड़ गायिका के साथ लिए सात फेरे; कई हस्तियों ने की शिरकत; जानें कौन हैं शिवश्री

Thu, 06 Mar 2025 03:27 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: बशु जैन Updated Thu, 06 Mar 2025 03:27 PM IST
सार

बंगलूरू दक्षिण से सांसद और भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या गुरुवार को कन्नड़ गायिका शिवश्री स्कंदप्रसाद के साथ दांपत्य सूत्र में बंध गए। सूर्या और स्कंदप्रसाद का विवाह समारोह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक रूप से संपन्न हुआ।

विज्ञापन
Tejaswi Surya got married: Took seven rounds with Kannada singer; Know who Shivshree is
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या और कन्नड़ गायिका शिवश्री स्कंदप्रसाद। - फोटो : एक्स/@Srikantkarunesh

विस्तार

बंगलूरू दक्षिण से सांसद और भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या गुरुवार को कन्नड़ गायिका शिवश्री स्कंदप्रसाद के साथ दांपत्य सूत्र में बंध गए। सूर्या और स्कंदप्रसाद का विवाह समारोह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक रूप से संपन्न हुआ।

विज्ञापन


समारोह में स्कंदप्रसाद पीले रंग की कांचीपुरम सिल्क साड़ी और सोने के आभूषणों में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जबकि सांसद सूर्या ने सफेद और सुनहरे रंग की पोशाक पहनी थी। समारोह में एक अन्य रस्म के दौरान दुल्हन स्कंदप्रसाद लाल-महरून रंग साड़ी में दिखीं, जबकि भाजपा सांसद सफेद पोशाक में खूब जचे।
विज्ञापन

 

Tejaswi Surya got married: Took seven rounds with Kannada singer; Know who Shivshree is
समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल। - फोटो : एक्स/@arjunrammeghwal

विवाह समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र, केंद्रीय मंत्री वी सोमन्ना और अर्जुन राम मेघवाल सहित भाजपा के कई शीर्ष नेता, भाजपा सांसद और विधायक शामिल हुए और नवयुगल को आशीष प्रदान किया।
 

Tejaswi Surya got married: Took seven rounds with Kannada singer; Know who Shivshree is
भाजपा सांसद सूर्या का विवाह समारोह। - फोटो : एक्स/@BYVijayendra
कौन हैं शिवश्री स्कंदप्रसाद
शिवश्री स्कंदप्रसाद भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं। उन्होंने चेन्नई संस्कृत कॉलेज से मास्टर डिग्री प्राप्त की। वह बायोइंजीनियरिंग में स्नातक हैं। स्कंदप्रसाद ने मद्रास विश्वविद्यालय से भरतनाट्यम की डिग्री हासिल की है। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनके लाखों फॉलोअर हैं। वह फिल्म निर्माता मणिरत्नम की फिल्म फ्रैंचाइज़ पोन्नियिन सेलवन में अपने गानों के लिए लोकप्रिय हैं।
 

अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सुश्री स्कंदप्रसाद की प्रशंसा की थी। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा था कि शिवश्री स्कंदप्रसाद द्वारा कन्नड़ में यह प्रस्तुति प्रभु श्री राम के प्रति भक्ति की भावना को खूबसूरती से उजागर करती है। इस तरह के प्रयास हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में एक लंबा रास्ता तय करते हैं।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed