फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tejasvi Surya statement on Mughals creates ripples as Nupur Sharma controversy rages trouble for BJP news in hindi

Tejasvi Surya: तेजस्वी सूर्या ने मुगलों की तुलना हिटलर से की, नुपुर शर्मा के बयान पर विवाद के बाद भड़की एक और आग

Tue, 07 Jun 2022 03:46 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 07 Jun 2022 03:46 PM IST
सार

तेजस्वी सूर्या के बयान के बाद ऑस्ट्रेलिया में उनका विरोध तेज हो गया है। ऑस्ट्रेलिया में मुस्लिम छात्रों, संगठनों और धार्मिक संगठनों ने कई जगह विरोध-प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
Tejasvi Surya statement on Mughals creates ripples as Nupur Sharma controversy rages trouble for BJP news in hindi
तेजस्वी सूर्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के बयान पर विवाद अभी थमा भी नहीं था कि अब भाजपा के युवा नेता तेजस्वी सूर्या ने भी एक ऐसा बयान दे दिया है, जिससे विवाद भड़कने के आसार हैं। तेजस्वी सूर्या ने ऑस्ट्रेलिया इंडिया यूथ डायलॉग कार्यक्रम के दौरान पैरामाटा में सोमवार को इशारों-इशारों में कहा कि इस्लाम का इतिहास रक्तपात और हिंसा से भरा हुआ है उन्होंने मुगलों की तुलना हिटलर से करते हुए कहा कि भारत पर मुगलों का हमला यहूदियों पर किए गए अत्याचार जैसा था। हालांकि, अपने इस बयान के लिए अमेरिकी इतिहासकार विल ड्यूरेंट की किताब का हवाला दिया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में क्या था तेजस्वी सूर्या का पूरा बयान?
तेजस्वी सूर्या ने कहा, 'हम इस विशेष समुदाय के इतिहास को इसके अस्तित्व के समय से जानते हैं। इसका इतिहास रक्तपात और हिंसा से भरा हुआ है।' उन्होंने आगे हलाल भोजन पर प्रतिबंध का समर्थन करते हुए कहा कि हिंदू समुदाय को उन पार्टियों को वोट देना चाहिए जो विशेष रूप से हिंदुओं की रक्षा करती हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में यहूदियों पर अत्याचार की फिल्में और म्यूजियम हैं, लेकिन हिंदुओं पर टीपू सुल्तान, मोहम्मद गौरी, अलाउद्दीन खिलजी के अत्याचार की बात भी नहीं होती है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में शुरू हुआ तेजस्वी का विरोध
ऑस्ट्रेलिया-इंडिया यूथ डायलॉग ने कहा है कि वह किसी भी प्रतिनिधि के विचारों का समर्थन नहीं करता है। इसके बावजूद तेजस्वी सूर्या का ऑस्ट्रेलिया में विरोध तेज हो गया है। ऑस्ट्रेलिया में मुस्लिम छात्रों, संगठनों और धार्मिक संगठनों ने कई जगह विरोध-प्रदर्शन किया है। एक मुस्लिम संगठन के छात्र जुनैद अहमद ने कहा कि तेजस्वी सूर्या को यूनिवर्सिटी में बोलने की इजाजत देना हेट स्पीच और इस्लामोफोबिया को बढ़ाने वाला है। यही नहीं, तेजस्वी सूर्या के ऑस्ट्रेलिया वीजा को रद करने की बात भी उठने लगी है। इस कड़ी में एक पिटीशन पर हजारों लोग हस्ताक्षर भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवैसी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
लातूर में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी बोले कि बयान के 10 दिन बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने नूपुर शर्मा को सस्पेंड करने की बात कही। जब हम बात कर रहे थे, तब कोई कार्रवाई नहीं की गई। कतर, सऊदी अरब, बहरीन के सवाल उठाने पर उन्होंने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed