फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tejasvi Surya says don't turn celebration into sorrow about Chinnaswamy Stadium outside stampede

Bangalore Stampede: चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, PM मोदी-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख

Wed, 04 Jun 2025 05:59 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 04 Jun 2025 05:59 PM IST
सार

आरसीबी के सम्मान समारोह के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत की हो गई। जबकि कई लोग घायल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हादसे पर दुख जताया।  

विज्ञापन
Tejasvi Surya says don't turn celebration into sorrow about Chinnaswamy Stadium outside stampede
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बंगलूरू के एम. चिन्नास्वामी स्डेटियम के पास भगदड़ की घटना को लेकर दुख जताया। उन्होंने कहा, बंगलूरू में हुई यह दुर्घटना अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। 

विज्ञापन

विज्ञापन

वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी भगदड़ में मौतों पर गहरा दुख जताया और इस घटना को 'हैरान करने वाली और दिल तोड़ने वाली' बताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति मुर्मू ने लिखा, बंगलूरू के एक स्टेडियम में हुई दुखद घटना में जानमाल का नुकसान हैरान करने वाला और दिल दहला देने वाला है। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, बंगलूरू में हुई दुखद भगदड़ में लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ। इस शोक की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। आइए हम हमेशा सुरक्षा को प्राथमिकता दें और जिम्मेदारी से उत्सव मनाएं। 

वहीं, आरसीबी के सम्मान समारोह के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ को लेकर भाजपा ने कर्नाटक सरकार पर हमला बोला। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह भगदड़ खराब योजना और भीड़ के कुप्रबंधन के चलते मची है। हालांकि, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने नम्मा बंगलूरू के लोगों से अपील की है कि वह जिम्मेदारी के साथ जश्न मनाएं और खुशी के इस पल को गम में न बदलें। 



दरअसल, आईपीएल में आरसीबी की जीत का जश्न मनाने के लिए कर्नाटक सरकार ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई है, जिसमें दो लोगों की मौत की आशंका जताई गई है। वहीं, भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट कर बताया है कि भगदड़ में सात लोगों की जान चली गई, जबकि 16 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि कई लोगों की हालत गंभीर है। 

ये भी पढ़ें: RCB Victory Parade 2025 Live: चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचे आरसीबी के खिलाड़ी, सम्मान कार्यक्रम में मची भगदड़

अमित मालवीय ने कर्नाटक सरकार पर बोला हमला
स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ को लेकर अमित मालवीय ने कर्नाटक सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि खराब योजना और भीड़ के कुप्रबंधन के कारण भगदड़ मची है। उन्होंने यह भी कहा कि इस दिल दहला देने वाली घटना को टाला जा सकता था। 


घटना के लिए जवाबदेही तय की जानी चाहिए: मालवीय
अमित मालवीय ने आगे कहा कि राज्य सरकार द्वारा बुनियादी प्रशासनिक दूरदर्शिता की कमी और भीड़ नियंत्रण में विफलता के कारण अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि लोगों की जान संयोग से नहीं, बल्कि लापरवाही के कारण गई हैं। इसके लिए जवाबदेही तय की जानी चाहिए। 




कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष विजयेंद्र ने न्यायिक जांच की मांग की
भगदड़ में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र बंगलूरू के बॉरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बिना किसी पूर्व तैयारी के विजय रैली निकालने की जल्दबाजी की, जिससे यह त्रासदी हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने कभी पूर्व तैयारियों की परवाह नहीं की। उन्हें प्रचार में अधिक रुचि थी। इसका नतीजा यह हुआ कि 11 से अधिक लोगों की मौत हो गई। विजयेंद्र ने कहा कि कुछ लोग आईसीयू में हैं। मैंने पीड़ितों से बात की। अंदर पुलिस नहीं थी और न ही कोई एंबुलेंस सुविधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को मामले को न्यायिक जांच के लिए भेजना चाहिए। 

ये भी पढ़ें: Census: जनगणना की तारीखों का एलान, पहाड़ी राज्यों में अक्तूबर 2026 तो अन्य सभी जगह मार्च 2027 से होगी शुरुआत

सरकार की वजह से हुई त्रासदी: नारायणस्वामी
आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़ पर कर्नाटक विधानसभा परिषद के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा एमएलसी चालावाड़ी नारायणस्वामी ने भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह त्रासदी सरकार की वजह से हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को अंदाजा नहीं था कि कितने लोग आएंगे, और क्या सावधानियां बरतनी होंगी। उन्होंने इसे सुरक्षा में चूक बताया। 

भाजपा के आरोपों पर बोले उपमुख्यमंत्री शिवकुमार
भगदड़ को लेकर भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि वे आरोप लगाने के लिए वहां हैं और हम सुरक्षा के लिए। उन्होंने कहा कि मैंने पुलिस कमिश्नर और अन्य से इस मुद्दे पर बात की है। बाद में मैं अस्पताल भी जाऊंगा। उन्होंने कहा कि मैं उन डॉक्टरों को परेशान नहीं करना चाहता, जो मरीजों की देखभाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी सटीक संख्या नहीं बताई जा सकती है। उन्होंने लोगों से शांत रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को 10 मिनट में ही खत्म कर दिया गया। हम सबकुछ सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed