फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tehseen Poonawalla staged protest against BJP MP Pragya Thakur comments referring Godse as deshbhakt

गोडसे पर प्रज्ञा का बयान: संसद के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे तहसीन पूनावाला हिरासत में

Thu, 28 Nov 2019 12:21 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 28 Nov 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
Tehseen Poonawalla staged protest against BJP MP Pragya Thakur comments referring Godse as deshbhakt
विरोध प्रदर्शन करते तहसीन पूनावाला - फोटो : ANI

कांग्रेस समर्थक, राजनीतिक विश्लेषक और बिग बॉस सिलेब्रेटी तहसीन पूनावाला ने भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान को लेकर संसद भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।  वह विजय चौक पर प्रदर्शन कर रहे थे जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बुधवार को लोकसभा में साध्वी ने महात्मा गांध के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार दिया था। जिसपर कि विपक्षी दलों ने कड़ी आपत्ति जाहिर की थी। लोकसभा के रिकॉर्ड से इस बयान को बेशक हटा दिया गया है लेकिन इसपर विवाद जारी है। 

विज्ञापन

 

पूनावाला संसद के बाहर नंगे पांव खड़े होकर बिल्कुल गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन कर रहा थे। प्रदर्शन से पहले उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, 'हमारे महात्मा गांधी की हत्या स्वतंत्र भारत के पहले आतंकवादी गोडसे द्वारा की गई और भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर उन्हें लगातार देशभक्त कह रही हैं। मैं प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ संसद के बाहर नंगे पैर प्रदर्शन करूंगा। विपक्ष से अनुरोध है कि वह सुनिश्चित करे कि सरकार इसके लिए माफी मांगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पूनावाला कुछ दिन पहले ही बिग बॉस 13 के घर में रहने के बाद बाहर आए हैं। रॉबर्ट वाड्रा की कजिन और तहसीन की पत्नी मोनिका वाड्रा ने पोस्ट कर बताया था कि राजनीतिक कारणों से उनका सफर बीच में ही खत्म किया गया। बता दें कि तहसीन अक्सर टीवी के राजनीतिक बहसों में पैनलिस्ट के तौर पर नजर आते हैं। वो कई समाचार पत्रों में कॉलम भी लिखते हैं।


प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर विवाद बढ़ने के बाद भाजपा ने उन्हें रक्षा मंत्रालय की कमिटी से हटा दिया है। इसके अलावा उनके भाजपा संसदीय दल की बैठक में आने पर भी रोक लगा दी गई है। सफाई देते हुए भाजपा के कार्यकारी अधियक्ष जेपी नड्डा ने कहा, 'उनका लोकसभा में कल दिया गया बयान निंदनीय है। भाजपा इस तरह के बयान या विचारधारा का समर्थन नहीं करती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed