गोडसे पर प्रज्ञा का बयान: संसद के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे तहसीन पूनावाला हिरासत में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस समर्थक, राजनीतिक विश्लेषक और बिग बॉस सिलेब्रेटी तहसीन पूनावाला ने भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान को लेकर संसद भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। वह विजय चौक पर प्रदर्शन कर रहे थे जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बुधवार को लोकसभा में साध्वी ने महात्मा गांध के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार दिया था। जिसपर कि विपक्षी दलों ने कड़ी आपत्ति जाहिर की थी। लोकसभा के रिकॉर्ड से इस बयान को बेशक हटा दिया गया है लेकिन इसपर विवाद जारी है।
Delhi: Political analyst Tehseen Poonawalla, staged a protest at Vijay Chowk, against BJP MP Pragya Thakur's comments in Parliament yesterday referring to Nathuram Godse as a 'deshbhakt'. He was later detained by police. pic.twitter.com/Svz59e1Shp
— ANI (@ANI) November 28, 2019विज्ञापन
पूनावाला संसद के बाहर नंगे पांव खड़े होकर बिल्कुल गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन कर रहा थे। प्रदर्शन से पहले उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, 'हमारे महात्मा गांधी की हत्या स्वतंत्र भारत के पहले आतंकवादी गोडसे द्वारा की गई और भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर उन्हें लगातार देशभक्त कह रही हैं। मैं प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ संसद के बाहर नंगे पैर प्रदर्शन करूंगा। विपक्ष से अनुरोध है कि वह सुनिश्चित करे कि सरकार इसके लिए माफी मांगे।'
पूनावाला कुछ दिन पहले ही बिग बॉस 13 के घर में रहने के बाद बाहर आए हैं। रॉबर्ट वाड्रा की कजिन और तहसीन की पत्नी मोनिका वाड्रा ने पोस्ट कर बताया था कि राजनीतिक कारणों से उनका सफर बीच में ही खत्म किया गया। बता दें कि तहसीन अक्सर टीवी के राजनीतिक बहसों में पैनलिस्ट के तौर पर नजर आते हैं। वो कई समाचार पत्रों में कॉलम भी लिखते हैं।
प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर विवाद बढ़ने के बाद भाजपा ने उन्हें रक्षा मंत्रालय की कमिटी से हटा दिया है। इसके अलावा उनके भाजपा संसदीय दल की बैठक में आने पर भी रोक लगा दी गई है। सफाई देते हुए भाजपा के कार्यकारी अधियक्ष जेपी नड्डा ने कहा, 'उनका लोकसभा में कल दिया गया बयान निंदनीय है। भाजपा इस तरह के बयान या विचारधारा का समर्थन नहीं करती है।'