फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Teen school boy and young college lecturer drown in pond in Karnatakas Udipi district

कर्नाटक: तालाब में तैरने गए निजी कॉलेज के लेक्चरर और स्कूली छात्र गहरे पानी में डूबे, दोनों की मौत

Tue, 30 May 2023 09:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 30 May 2023 09:51 PM IST
सार

मृतकों की पहचान कुंडापुर तालुक के शंकरनारायण के मदर टेरेसा कॉलेज के लेक्चरर राजेंद्र शेट्टीगर (28 वर्षीय) और शंकरनारायण हाई स्कूल के छात्र भरत शेट्टीगर (15 वर्षीय) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Teen school boy and young college lecturer drown in pond in Karnatakas Udipi district
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उडुपी जिले में कंडावर डंपिंग यार्ड के पास तालाब में तैरने गए निजी कॉलेज के एक लेक्चरर और एक किशोर स्कूली छात्र की सोमवार शाम गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान कुंडापुर तालुक के शंकरनारायण के मदर टेरेसा कॉलेज के लेक्चरर राजेंद्र शेट्टीगर (28 वर्षीय) और शंकरनारायण हाई स्कूल के छात्र भरत शेट्टीगर (15 वर्षीय) के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि मृतकों के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन दोनों पीड़ितों के आपस में जुड़े होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि स्थानीय रूप से मदागा के नाम से जाना जाने वाला जलाशय बहुत गहरा था और दोनों वहां मौजूद चार अन्य लोगों के साथ तैरने के लिए निकले थे। लेकिन, जब राजेंद्र ने देखा कि भरत डूब रहा है, तो वह मदद के लिए दौड़ा और इस दौरान दोनों डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दमकल एवं बचाव सेवा के कर्मियों ने बाद में शवों को बाहर निकाला। कांदलूर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed