फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Teen dies after being injected with painkiller medicine two held in Hyderabad

Telangana: दर्द निवारक दवा का इंजेक्शन लगाने के बाद किशोर की मौत, हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किए दो लोग

Tue, 22 Apr 2025 02:16 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 22 Apr 2025 02:16 AM IST
सार

हैदराबाद में दर्द निवारक गोलियों को पीसकर नमक के पानी में मिलाकर इंजेक्शन लगाने से एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने बिना डॉक्टर की पर्ची के तीन किशोरों को दर्द निवारक गोलियां बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक मेडिकल शॉप का मालिक भी है। 

विज्ञापन
Teen dies after being injected with painkiller medicine two held in Hyderabad
गिरफ्तारी। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हैदराबाद पुलिस ने बिना डॉक्टर की पर्ची के तीन किशोरों को दर्द निवारक गोलियां बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि दवा का इंजेक्शन लगाने के बाद एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। 

विज्ञापन


राचकोंडा पुलिस आयुक्तालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, जिन लोगों ने दर्द निवारक गोलियां बेची थीं, उनमें से एक मेडिकल शॉप का मालिक है। युवकों ने गोलियों को पीसकर उनमें नमक वाला पानी मिलाकर इंजेक्शन लगा लिया। इंजेक्शन लगाने के बाद तीनों दोस्त बीमार पड़ गए। पिछले सप्ताह उन्हें शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हालांकि, उनमें से एक 17 वर्षीय किशोर की 19 अप्रैल को इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन


मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई 
मृतक के पिता ने मामले की शिकायत बालापुर पुलिस थाने में की। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गैर इरादतन हत्या और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दोनों ने गोलियां बेचकर उसके बेटे की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bijapur: पलायन को मजबूर मजदूर की तेलंगाना में लू लगने से मौत, मिर्ची तोड़ने मुलुगु के वीरभद्रवारम गया था मजदूर

नशे की लत में पड़ने के बाद आरोपी ने युवाओं से लिए पैसे
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी ने इलाके के युवाओं से पहले दोस्ती की। फिर उन्हें समझाया कि अगर वे नसों में खारा पानी मिलाकर दर्द निवारक गोलियां लगाते हैं, तो उन्हें नींद आ जाएगी। शुरुआत में आरोपी ने इंजेक्शन मुफ्त में दिए। जब युवा नशे की लत में पड़ गए, तो उनसे आरोपी ने पैसे लेना शुरू कर दिया। आरोपी ने मेडिकल स्टोर के मालिक से दर्द निवारक गोलियां खरीदीं।


अपराध के बारे में जानते हुए भी आरोपियों ने बेची दवाएं
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी जानते थे कि भारी मात्रा में दर्द निवारक दवाओं का सेवन करने से मौत हो सकती है और नाबालिगों को इसे देना अपराध है। इसके बावजूद भी आरोपियों ने नाबालिगों को दर्द की दवाएं बेचीं। 

ये भी पढ़ें: Asaduddin Owaisi: 'कोर्ट को धमकी दे रही भाजपा', निशिकांत दुबे की शीर्ष अदालत पर की गई टिप्पणी पर भड़के ओवैसी

पुलिस की अभिभवाकों से अपील- बच्चों के व्यवहार पर बारीकी से नजर रखें
पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के व्यवहार पर बारीकी से नजर रखें। अगर कोई भी असामान्य दिखे या संदेह हो कि उनके बच्चे नशा कर रहे हैं, तो स्थानीय पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने मेडिकल शॉप मालिकों को भी निर्देश दिया है कि वे बिना डॉक्टर के पर्चे के ग्राहकों को दवा न बेचें। अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता मिलता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed