फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   teen commits suicide due to blackmailing read big news

Big News: ब्लैकमेलिंग से परेशान किशोर ने की खुदकुशी, महाराष्ट्र में पकड़ा गया आदमखोर बाघ, पढ़ें खास खबरें

Fri, 14 Oct 2022 06:52 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, पुणे
एजेंसी, पुणे Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 14 Oct 2022 06:52 AM IST
सार

पुलिस को बताया कि उसे एक अज्ञात व्यक्ति सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल कर रहा था। वहीं महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के तीन जिलों में पिछले 10 महीने से दहशत का पर्याय बना 13 लोगों की जान लेने वाला आदमखोर बाघ बृहस्पतिवार सुबह पकड़ा गया।

विज्ञापन
teen commits suicide due to blackmailing read big news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पुणे के दत्तावाड़ी में यौन मामले में ब्लैकमेलिंग से परेशान 19 वर्षीय कॉलेज छात्र ने इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। यह बीते कुछ दिनों में शहर में इस तरह की दूसरी घटना है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि कॉमर्स से स्नातक कर रहे छात्र ने 28 सितंबर को खुदकुशी कर ली थी। उसके भाई ने पुलिस को बताया कि उसे एक अज्ञात व्यक्ति सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल कर रहा था। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र : 13 लोगों का हत्यारा आदमखोर बाघ पकड़ा गया
महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के तीन जिलों में पिछले 10 महीने से दहशत का पर्याय बना 13 लोगों की जान लेने वाला आदमखोर बाघ बृहस्पतिवार सुबह पकड़ा गया। गढ़चिरौली जिले के वन विभाग अधिकारियों ने बताया कि सीटी-1 नाम के इस बाघ के गढ़चिरौली के वडसा वन क्षेत्र में घूमने की सूचना मिली थी। इस पर तडोबा टाइगर रेस्क्यू टीम, चंद्रपुर और नवेगांव-नागजीरा की रैपिड रिस्पांस टीमों ने जाल बिछाया और वडसा वन से बाघ को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


दिल्ली में आज जुटेंगे देशभर के केंद्रीय स्वास्थ्यकर्मी
केंद्रीय कर्मचारियों की लंबित मांगों पर चर्चा के लिए शुक्रवार से दिल्ली में देशभर के केंद्रीय स्वास्थ्य कर्मचारी जुटेंगे। ऑल इंडिया हेल्थ इम्पलॉइज एंड वर्कर कांफेडरेशन के महासचिव भीम सिंह मीणा व मुकेश शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र में 14 से 16 अक्तूबर तक ऑल इंडिया हेल्थ इम्पलॉइज एंड वर्कर कांफेडेशन का 5वां त्रैवार्षिक सम्मेलन और केंद्रीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की 16वीं द्विवार्षिक बैठक होगी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लंबे समय तक कर्मचारियों के मुद्दों पर चर्चा नहीं हो पाई है। बैठक में कर्मचारियों की मांगे, लंबित मुद्दे सहित अन्य विषयों के साथ यूनियन की नई  कमेटी पर भी चर्चा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑगस्ताना विवि ने की भारत के छात्रों के लिए एमबीए की घोषणा
अमेरिकी ऑगस्ताना विश्वविद्यालय ने भारतीय छात्रों के लिए व्यवसाय प्रशासन (एमबीए) कार्यक्रम में स्नातकोत्तर की घोषणा की है। विवि में इंटरनेशनल प्रोग्राम्स एंड एनरोलमेंट के निदेशक बेन इवरसन ने कहा कि एमबीए कार्यक्रम का मकसद दुनिया में अपने समुदायों की सेवा के लिए नेतृत्व करने के वास्ते छात्रों को तैयार करना है। उन्होंने ट्यूशन व पाठ्यक्रम शुल्क की लागत को आंशिक रूप से कवर करने के लिए एक लाख डॉलर तक छात्रवृत्ति की भी घोषणा की। पाठ्यक्रम के लिए नामांकन 1 नवंबर से शुरू होगा।

एशिया प्रशांत अंतर-संसदीय संघ में चुनी गईं अपराजिता
ओडिशा की सांसद अपराजिता सारंगी को एशिया प्रशांत समूह (एपीजी) देशों से अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) की कार्यकारी समिति के सदस्य के रूप में चुना गया है। रवांडा के किगाली में हुए इस चुनाव में सारंगी को इस पद के चुनाव में कुल 18 उपलब्ध मतों में से 12 मत मिले। सारंगी ने अपने ट्विटर हैंडल पर पीएम नरेंद्र मोदी को इस पद के लिए नामित करने के लिए धन्यवाद दिया। सारंगी संघ की 15 सदस्यीय कार्यकारी समिति में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सारंगी को शुभकामनाएं दीं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी उन्हें बधाई दी।

छोटी योजनाओं के विवरण की जानकारी अब ई-पासबुक पर 
डाकघर की छोटी बचत योजनाओं की जानकारी अब ग्राहक कहीं से कभी भी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग की जरूरत नहीं है। पोस्ट ऑफिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 12 अक्तूबर से इसे शुरू किया गया है। ग्राहक अपने पंजीकृत मोबाइल फोन से ई-पासबुक को बिना किसी शुल्क के देख सकता है। इसमें बैलेंस की जानकारी, 10 लेन देन की जानकारी पीडीएफ  में हासिल कर सकते हैं। डाकघर विभाग ने कहा कि पूरी सुविधा धीरे-धीरे शुरू की जाएगा। 
 

हिंदी में लिखीं मेडिकल की किताबों का 16 को विमोचन करेंगे शाह
गृह मंत्री अमित शाह 16 अक्तूबर को मध्य प्रदेश में प्रथम वर्ष की मेडिकल पाठ्यपुस्तकों की हिंदी किताबों का विमोचन करेंगे। इन किताबों का अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद किया गया है। राज्य के सभी 13 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों को तीन एमबीबीएस विषय एनाटॉमी, फिजियोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री को हिंदी में पढ़ाया जाएगा। यहां हिंदी में पाठ्यक्रम का मतलब अंग्रेजी के शब्द देवनागरी लिपि में लिखे जाएंगे। 

राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि गांधी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम का हिंदी अनुवाद किया जा रहा है। उन्होंने कहा, पहले चरण में प्रथम वर्ष के तीन पाठ्यक्रमों को शामिल किया है। उसके बाद कुछ द्वितीय वर्ष की प्रणालियों को शामिल करेंगे।

रसायन-उर्वरक पर संसदीय समिति के अध्यक्ष बने थरूर
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर को रसायन और उर्वरक पर संसद की स्थायी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जानकारी लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी एक अधिसूचना से मिली है। संसदीय समिति को लेकर कांग्रेस नेतृत्व ने उनके नाम का सुझाव दिया था। थरूर इसके पहले सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय पैनल की अध्यक्षता कर रहे थे। 

नवीनतम वार्षिक फेरबदल में सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय पैनल को कांग्रेस से लेकर एमके विष्णु प्रसाद को आवंटित कर दिया गया है। पिछले एक साल में थरूर के नेतृत्व वाले पैनल ने पेगासस जासूसी विवाद, इंटरनेट शटडाउन, फेसबुक व्हिसलब्लोअर जैसे सरकार को असहज करने वाले कई मुद्दों पर चर्चा की थी। रसायन और उर्वरक के अलावा कांग्रेस को वाणिज्य और पर्यावरण पर एकमात्र समिति की ही अध्यक्षता दी गई है।

आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें लीक करने की धमकी देकर तीन अलग-अलग मौकों पर उससे 4,500 रुपये वसूल लिए थे। हाल ही में धनकवाड़ी क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली थी। उसे एक आपत्तिजनक वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल किया जा रहा था।

गहलोत सरकार के खिलाफ जन आक्रोश यात्रा के जरिये हल्ला बोलेगी भाजपा
राजस्थान में गहलोत सरकार के चार साल पूरा होने पर भाजपा जन आक्रोश यात्रा के जरिये चौतरफा हल्ला बोलेगी। पार्टी के करीब 600 नेता 20 नवंबर को एक साथ यात्रा शुरू करेंगे। जयपुर में 17 दिसंबर को संपन्न होने वाली यह यात्रा राज्य के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगी।

यात्रा में समय-समय पर करीब तीन दर्जन केंद्रीय मंत्री शिरकत करेंगे जबकि विशाल जनसभा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यात्रा का समापन करेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि ब्लॉक से लेकर जिलास्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इसी दौरान पार्टी में शामिल कराया जाएगा। दूसरे दलों के नेताओं-कार्यकर्ताओं को अपने साथ लाने से पहले पार्टी उनकी गहन छानबीन करेगी। इसके लिए पार्टी ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के नेतृत्व में एक कमेटी भी गठित की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed