फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Teen beaten to death by inmates at children's home in Mumbai four detained

Mumbai: बाल सुधार गृह में किशोर को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला, हिरासत में चार नाबालिग आरोपी

Fri, 19 Aug 2022 06:48 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 19 Aug 2022 06:48 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, हंसवान राजकुमार निषाद पर 12 से 17 वर्ष की आयु वर्ग के चार बच्चों ने बाल गृह के आइसोलेशन रूम में हमला किया। निषाद बेहोश हो गए और उन्हें नगर निगम द्वारा संचालित सायन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Teen beaten to death by inmates at children's home in Mumbai four detained
पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य मुंबई के एक बाल गृह में चार कैदियों ने एक सोलह वर्षीय लड़के की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।  एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मंगलवार शाम माटुंगा में डेविड ससून चिल्ड्रेन होम में हुई घटना के लिए चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीड़ित हंसवान राजकुमार निषाद पर 12 से 17 वर्ष की आयु वर्ग के चार बच्चों ने बाल गृह के आइसोलेशन रूम में हमला किया। निषाद बेहोश हो गए और उन्हें नगर निगम द्वारा संचालित सायन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिवाजी पार्टी पुलिस ने शुरू में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था लेकिन आइसोलेशन रूम से सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद उन्होंने पाया कि निषाद के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। अधिकारी ने कहा कि लड़कों ने कथित तौर पर पीड़ित को लात और घूंसों से मारा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आरोपी हिरासत में लिए गए हैं और डोंगरी सुधार केंद्र में रखे गए नाबालिगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

 
उन्होंने कहा कि निषाद, दक्षिण मुंबई के गिरगांव चौपाटी पर घूमते पाए गए थे और छह अगस्त को पुलिस उन्हें बाल गृह लेकर आई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस को उनके मानसिक रूप से अस्थिर होने का संदेह था। कोविड 19 महामारी के बीच बच्चों के घर ने नए लोगों के लिए एक आइसोलेशन सुविदा बनाई, जहां उन्हें 15 दिन बिताने होते हैं। अधिकारी ने बताया कि निषाद और आरोपी लड़के सभी नए थे और उन्हें एक ही कमरे में रखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed