फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Teeka Utsav will be organized in the country from 11 to 14 April

कोरोना वायरस : आज से ‘टीका उत्सव’, अधिकतम लाभार्थियों के टीकाकरण का लक्ष्य

Sun, 11 Apr 2021 06:02 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 11 Apr 2021 06:02 AM IST
सार

  • मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका को टीके की 10 करोड़ खुराक देने में 89 दिन लगे जबकि चीन को इस कार्य में 102 दिन लग गए।

विज्ञापन
Teeka Utsav will be organized in the country from 11 to 14 April
कोरोना का टीका लेती स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर देश में 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक ‘टीका उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य अधिकतम योग्य लाभार्थियों का टीकाकरण करना है।

विज्ञापन


‘टीका उत्सव’ के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे कई राज्य योग्य लोगों से टीका लगवाने की अपील कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लोगों से अपील की है कि ‘टीका उत्सव’ के दौरान बड़ी संख्या में वे टीका लगवाएं।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत ने 85 दिन में 10 करोड़ टीके लगाए हैं और वह दुनिया का सबसे तेज टीकाकरण अभियान चलाने वाला देश बन गया है। मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका को टीके की 10 करोड़ खुराक देने में 89 दिन लगे जबकि चीन को इस कार्य में 102 दिन लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी भारत में सबसे तेज टीकाकरण को दर्शाने वाला एक चार्ट ट्वीट किया और इसे ' स्वस्थ एवं कोविड मुक्त भारत के लिए मजबूत प्रयास करार दिया।'

कोविड-19 की स्थिति और टीकाकरण अभियान की बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के साथ समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे अपील की थी कि उन सभी लोगों का टीकाकरण कराने पर ध्यान केंद्रित करें जो 45 वर्ष से अधिक उम्र के हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कभी-कभी इससे माहौल बदलने में मदद मिलती है। ज्योतिबा फुले की जयंती 11 अप्रैल को है और 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती है। क्या हम ‘टीका उत्सव’ का आयोजन कर सकते हैं और ‘टीका उत्सव’ का माहौल बना सकते हैं?


मोदी ने कहा था कि हमें विशेष अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक योग्य लाभार्थियों का टीकाकरण करना चाहिए और इसकी बर्बादी बिल्कुल नहीं हो इस पर विचार करना चाहिए। ‘टीका उत्सव’ के दौरान अगर चार दिनों में बर्बादी नहीं होगी तो इससे हमारे टीकाकरण की क्षमता बढ़ेगी।

कुछ राज्यों ने जहां टीके की आपूर्ति में कमी का मुद्दा उठाया वहीं केंद्र ने कहा है कि सभी राज्यों को पर्याप्त संख्या में टीके आवंटित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed