फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   techie atul subhash suicide case wife nikita and her family reply on allegation

Techie Suicide: अतुल सुभाष की आत्महत्या मामले में पत्नी के परिवार ने तोड़ी चुप्पी, लगाए गंभीर आरोप

Thu, 12 Dec 2024 09:30 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 12 Dec 2024 09:30 AM IST
सार

अप्रैल 2022 में उत्तर प्रदेश के जौनपुर में निकिता ने अतुल और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत में अतुल के साथ ही उसके माता-पिता और भाई को भी आरोपी बनाया गया था। 

विज्ञापन
techie atul subhash suicide case wife nikita and her family reply on allegation
Atul Subhash Suicide - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बंगलूरू में इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या के मामले में अब पत्नी निकिता सिंघानिया की सफाई सामने आई है। दरअसल निकिता ने साल 2022 में अतुल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें अतुल और उसके परिवार पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। निकिता ने शिकायत में ये भी कहा कि उसके पति और ससुराल वालों की दहेज की मांग के चलते ही उसके पिता की सदमे में मौत हो गई थी। हालांकि अतुल ने अपने सुसाइट नोट में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का जवाब दिया है। 
विज्ञापन


पत्नी ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
अप्रैल 2022 में उत्तर प्रदेश के जौनपुर में निकिता ने अतुल और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत में अतुल के साथ ही उसके माता-पिता और भाई को भी आरोपी बनाया गया था। दहेज प्रताड़ना के अलावा निकिता ने अतुल पर उसके साथ मारपीट करने और डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया था। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, निकिता ने बताया कि उसकी अतुल से शादी 26 अप्रैल 2019 को हुई थी, लेकिन उसके पति और सास-ससुर दहेज को लेकर नाखुश थे और वे 10 लाख रुपये और देने की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन


पत्नी निकिता ने कही ये बातें
निकिता ने आरोप लगाया कि 'दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता था, जब उसने अपने माता-पिता को इसके बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक हो जाएगा और वह अपने ससुराल में ही रहे, लेकिन मेरे पति और सास-ससुर के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।' निकिता का दावा है कि अतुल उसे शराब पीकर पीटता था और उसकी सारी सैलरी अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर लेता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन




पत्नी के चाचा ने दी सफाई
अतुल सुभाष को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पत्नी निकिता, उसकी मां निशा, भाई अनुराग और चाचा सुशील सिंघानिया को आरोपी बनाया गया है। पुलिस की एक टीम भी उत्तर प्रदेश के जौनपुर भेजी गई है, जो निकिता और उसके परिवारवालों से पूछताछ करेगी। आरोपों पर चाचा सुशील ने कहा कि 'मुझे मीडिया की खबरों से पता चला कि एफआईआर में मेरा भी नाम है, लेकिन मेरा इससे कोई नाता नहीं है। तलाक मामले की सुनवाई बीते तीन वर्षों से चल रही है और अब ये अचानक सब हुआ है। हमारा परिवार दोषी नहीं है और इस मामले में अदालत फैसला देगी।' सुशील सिंघानिया ने कहा कि 'सुभाष के आरोप बेबुनियाद हैं। निकिता यहां नहीं है और जब वह आ जाएगी तो वह सारे सवालों के जवाब देगी। मैं उसका चाचा हूं, लेकिन मुझे केस के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।' 

पत्नी को आरोपों का अतुल ने सुसाइड नोट में दिया है जवाब
निकिता के आरोपों का अतुल ने अपने सुसाइड नोट में ही जवाब दे दिया था। पत्नी को पीटने के आरोपों पर अतुल ने लिखा कि अगर मैंने उसे पीटा होता तो उसने अदालत में आज तक इसका कोई सबूत या तस्वीर क्यों नहीं पेश की। अतुल ने लिखा कि 'मैं एक मजबूत कद-काठी का व्यक्ति हूं, अगर मैं उसे पीटता तो उसकी कोई हड्डी टूटती या चोट का निशान होता। क्या उसने कोई तस्वीर दिखाई या इसका कोई गवाह है।'


10 लाख के दहेज के आरोपों पर अतुल ने लिखा कि 'हमने 10 लाख रुपये के दहेज की मांग कि ये सबसे हास्यपद आरोप है। मेरी पत्नी ने दावा किया है कि जब वह मुझे छोड़कर गई थी तो मैं 40 लाख रुपये सालाना कमाता था और बाद में 80 लाख रुपये सालाना कमाने लगा। ऐसे में जो व्यक्ति 40-80 लाख रुपये कमा रहा है तो क्या वो 10 लाख रुपये की मांग करेगा और इसके लिए उसकी पत्नी और बच्चा उसे छोड़कर चले जाएं।'

निकिता के पिता की मौत पर अतुल ने लिखा कि 'निकिता ने खुद स्वीकारा है कि उसके पिता कई साल से डायबिटीज और दिल की बीमारियों से जूझ रहे थे और डॉक्टरों ने उन्हें कुछ ही महीने का समय दिया था। ऐसे में मेरे और मेरे परिवार द्वारा 10 लाख रुपये की दहेज की मांग करने से उनकी मौत की बात किसी बॉलीवुड की कहानी जैसी है।'

संबंधित वीडियो


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed