फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   teased student dead after she was attacked for protest

छेड़छाड़ के विरोध पर हमले में घायल छात्रा की मौत

Wed, 17 Oct 2018 11:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Updated Wed, 17 Oct 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
teased student dead after she was attacked for protest
सांकेतिक तस्वीर

बदायूं में बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने छात्रा का सिर दीवार में मार दिया था। उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। गंभीर हालत में छात्रा को बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार रात उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


बीए फाइनल की छात्रा से शनिवार 13 अक्तूबर की शाम घर के बाहर ही प्रदीप ने छेड़छाड़ की। गांव के कुलभूषण और सतीश भी उसके साथ थे। छात्रा ने विरोध किया तो प्रदीप ने उसका सिर दीवार में मार दिया। कुलभूषण और सतीश ने उसे बेरहमी से पीटा। सूचना पर पहुंची यूपी-100 पुलिस छात्रा को बिल्सी थाने ले गई और उसकी ओर से प्रदीप, कुलभूषण और सतीश के खिलाफ मारपीट व छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन



छात्रा को बिल्सी सीएचसी और फिर बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को हालत गंभीर देखकर छात्रा को बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां रात में उसकी मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की मांग पर आईजी डीके ठाकुर ने मामले में हत्या की धाराएं बढ़वाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानी चुनाव और जमीन की रंजिश

छात्रा के भाई ने बताया कि आरोपी पक्ष ने प्रधानी का चुनाव लड़ा था लेकिन उन्होंने दूसरे प्रत्याशी को लड़ाया था। इसके अलावा जमीन के विवाद को लेकर भी आरोपी रंजिश मानते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed