फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   teachers will appear in office at the time of class will strict action against : Yogi

कक्षा के समय शिक्षक दफ्तर में दिखे तो होंगे बर्खास्त : योगी 

Sat, 13 Oct 2018 03:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Updated Sat, 13 Oct 2018 03:51 AM IST
विज्ञापन
teachers will appear in office at the time of class will strict action against : Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्कूल में कक्षा के समय यदि कोई शिक्षक किसी दफ्तर में दिखे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जरूरत पड़े तो ऐसे शिक्षकों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई भी अमल में लाई जाए। योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति, स्कूल की इमारतों की हालत और पढ़ाई की गुणवत्ता आदि मसलों पर अफसरों के पेच कसे। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी जर्जर भवनों में कक्षाएं नहीं चलें। विद्यालयों में पानी, शौचालय एवं सफाई की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कायाकल्प योजना के तहत सांसद, विधायक एवं सीआरएस की मदद से भी स्कूलों की सूरत बदलने को कहा। शिक्षक-छात्र अनुपात की जांच कर समायोजन करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


दागी विद्यालय केंद्र न बनने पाए

मुख्यमंत्री ने हिदायत दी कि यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में कोई दागी विद्यालय केंद्र न बनने पाए। केंद्रों का निर्धारण समय से कर लिया जाए। नकलविहीन परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed