फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Teacher Recruitment Scam: Rs 50 crore found from Arpita flat belonged to Ex Bengal Minister Parth Chatterjee

शिक्षक भर्ती घोटाला: अर्पिता के फ्लैट से मिले 50 करोड़ बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ के ही थे, ED का दावा

Fri, 27 Dec 2024 04:56 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 27 Dec 2024 04:56 AM IST
सार

जुलाई 2022 में ईडी ने तलाशी के दौरान अर्पिता मुखर्जी के दो फ्लैट से 50 करोड़ रुपये, सोने के आभूषण व विदेशी मुद्रा जब्त की थी। इस मामले में आरोप तय करते हुए ईडी के वकील ने दावा किया कि पार्थ अपने शिक्षा मंत्री कार्यकाल के दौरान शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार में शामिल थे। वे इस घोटाले के मास्टरमाइंड और सबसे बड़े लाभार्थी हैं।

विज्ञापन
Teacher Recruitment Scam: Rs 50 crore found from Arpita flat belonged to Ex Bengal Minister Parth Chatterjee
पार्थ चटर्जी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

प. बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी समेत 54 लोगों (कुछ कंपनियों और संस्थाएं भी शामिल) के खिलाफ बृहस्पतिवार को कोलकाता के बैंकशाल कोर्ट स्थित विशेष अदालत में आरोप तय करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। लगभग सभी आरोपी कोर्ट में मौजूद हुए।

विज्ञापन


ईडी ने कोर्ट में दावा किया कि पूर्व मंत्री की करीबी अर्पिता मुखर्जी के दो फ्लैटों से बरामद करीब 50 करोड़ रुपये पार्थ चटर्जी के ही थे। अर्पिता ने पूछताछ के दौरान खुद जांचकर्ताओं को यह बात बताई है। आरोप तय करते हुए ईडी के वकील ने दावा किया कि पार्थ अपने शिक्षा मंत्री कार्यकाल के दौरान शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार में शामिल थे। वे इस घोटाले के मास्टरमाइंड और सबसे बड़े लाभार्थी हैं। पूछताछ के दौरान उनकी करीबी अर्पिता ने दावा किया कि पार्थ चटर्जी ने फर्जी कंपनियां खोलकर अरबों रुपये कमाए। पार्थ ने अर्पिता के नाम पर बैंक खाते खोले थे। अर्पिता ने दावा किया है कि पार्थ चटर्जी ने उनके फ्लैट का इस्तेमाल मिनी बैंक के रूप में किया।  
विज्ञापन


ईडी ने जुलाई 2022 में दो फ्लैट से बरामद किए थे रुपये, सोना
गौरतलब है कि जुलाई 2022 में ईडी ने तलाशी के दौरान अर्पिता मुखर्जी के दो फ्लैट से 50 करोड़ रुपये, सोने के आभूषण व विदेशी मुद्रा जब्त की थी। ईडी ने कोर्ट में यह भी कहा कि एक और मुख्य आरोपी सुजयकृष्ण भद्र के साथ पार्थ चटर्जी, प्राथमिक शिक्षा परिषद के पूर्व अध्यक्ष व टीएमसी विधायक माणिक भट्टाचार्य, पूर्व टीएमसी नेता शांतनु बंद्योपाध्याय और कुंतल घोष के लेनदेन के सुबूत मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed