{"_id":"6325eb80104b6121a57f5910","slug":"teacher-recruitment-scam-cbi-custody-of-sp-sinha-extended-till-september-22-bail-application-rejected","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती घोटाला: एसपी सिन्हा की सीबीआई हिरासत 22 सितंबर तक बढ़ी, जमानत अर्जी खारिज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिक्षक भर्ती घोटाला: एसपी सिन्हा की सीबीआई हिरासत 22 सितंबर तक बढ़ी, जमानत अर्जी खारिज
Sat, 17 Sep 2022 09:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 17 Sep 2022 09:15 PM IST
सार
शिक्षक घोटाले मामले के तीन मुख्य लोग इस समय सीबीआई हिरासत में हैं। पिछले दिन ही सीबीआई ने पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और डॉ. गांगुली को हिरासत में लिया था। इस बीच, अब शनिवार को सीबीआई ने सिन्हा को भी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
court new
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षक घोटाला मामले में स्कूल सर्विस कमीशन (एसएससी) की नियुक्ति समिति के पूर्व सलाहकार डॉ. शांति प्रसाद सिन्हा को फिर सीबीआई हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट ने शनिवार को उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी और 22 सितंबर तक उनकी सीबीआई हिरासत बढ़ा दी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि इस मामले में पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड डॉ. कल्याणमय गांगुली फिलहाल सीबीआई की हिरासत में हैं। दोनों से
विज्ञापन
इस मामले को लेकर लगातार पूछताछ की जा रही है।
अदालत में सुनवाई के दौरान सीबीआई के अधिवक्ता की ओर से दावा किया गया कि राज्य के सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों के नौवीं व दसवीं कक्षा में शिक्षकों की अवैध नियुक्ति वाले मामले में सिन्हा की अहम भूमिका होने के तथ्य केंद्रीय जांच एजेंसी को मिले हैं। इस घोटाले से कुछ प्रभावशाली लोग लाभान्वित होने की बात भी सामने आयी है। ऐसे में सिन्हा से पूछताछ कर और तथ्य जुटाने की काफी जरूरत है।
विज्ञापन
पार्थ, गांगुली और सिन्हा से आमने-सामने होगी पूछताछ!
शिक्षक घोटाले मामले के तीन मुख्य लोग इस समय सीबीआई हिरासत में हैं। पिछले दिन ही सीबीआई ने पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और डॉ. गांगुली को हिरासत में लिया था। इस बीच, अब शनिवार को सीबीआई ने सिन्हा को भी हिरासत में ले लिया है। सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में सीबीआई तीनों को आमने-सामने बिठाकर इस तीनों से पूछताछ करेगी। माना जा रहा है कि इससे इस घोटाला की परतें खोलने में सीबीआई को काफी मदद मिलेगी।