फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Teacher arrested for rape of five minor girls in odisha

पांच नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

Thu, 02 Aug 2018 12:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Updated Thu, 02 Aug 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
Teacher arrested for rape of five minor girls in odisha

ओडिशा के देवगढ़ जिले में एक निजी शिक्षक को दो साल में पांच नाबालिग छात्राओं के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को एक बच्ची की मां ने 44 वर्षीय आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद आरोपी को तलाईसार गांव से गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी अपने घर में निजी ट्यूशन देता है और स्पेशल क्लास देने के बहाने बच्चियों को दूसरे कमरे में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म करता था। इन बच्चियों की उम्र आठ से 15 वर्ष के बीच है। 
विज्ञापन


हालांकि इनके परिजनों ने कभी शिक्षक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई लेकिन मंगलवार को जब घटना के बाद पीड़ित बच्ची के माता-पिता पुलिस के पास पहुंचे तो और भी लोग सामने आए और उन्होंने शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंधेइगोला पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक रत्नाकर मलिक ने बताया कि शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है और पांचों लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed