{"_id":"63c34692d8a39f23d24cd519","slug":"teacher-arrested-for-molesting-26-minors-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala News: 26 नाबालिगों से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala News: 26 नाबालिगों से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
Sun, 15 Jan 2023 05:49 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, कन्नूर।
एजेंसी, कन्नूर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 15 Jan 2023 05:49 AM IST
सार
पुलिस ने कहा, हमने 12 जनवरी को पांच मामले दर्ज किए और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। बाद में शुक्रवार को 21 और मामले दर्ज किए गए। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल पुलिस ने एक सहायता प्राप्त स्कूल के 52 वर्षीय शिक्षक को 26 नाबालिगों से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि वरिष्ठ शिक्षक को 12 जनवरी को जिला चाइल्डलाइन अधिकारियों की शिकायत के आधार पर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
हाल ही में एक छात्रा ने अपने साथ हुई बदसलूकी के बारे में स्कूल की एक अन्य शिक्षिका को बताया। शिक्षिका ने तत्काल इसकी सूचना चाइल्ड लाइन के अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने बताया कि काउंसलिंग के बाद कई अन्य नाबालिगों ने आरोपी के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कहा, हमने 12 जनवरी को पांच मामले दर्ज किए और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। बाद में शुक्रवार को 21 और मामले दर्ज किए गए। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन