फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TDP MP jayadev galla attack on BJP

टीडीपी के भाजपा पर 10 बड़े आरोप, सांसद गल्ला बोले- हम धमकी नहीं श्राप देते हैं

Fri, 20 Jul 2018 12:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Jul 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
TDP MP jayadev galla attack on BJP
jayadev galla
मोदी सरकार अपने करीब साढ़े चार साल के कार्यकाल में आज पहली बार विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर रही है। इस दौरान आज सबसे पहले टीडीपी सांसद जयदेव गल्ला ने बहस की शुरुआत की। गल्ला ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने भाजपा पर 10 बड़े आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


1. टीडीपी सांसद जयदेव गल्ला ने पीएम मोदी को उनके द्वारा किये गए वादे गिनवाते हुए कहा कि उन्होंने राज्य के साथ धोखा किया है, आज आंध्र प्रदेश मुश्किल में है।
विज्ञापन


2. भाजपा ने चुनाव के दौरान वादा किया था कि राज्य को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाएगा। हम आज भी उस पल का इंतजार कर रहे हैं।

3. उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश पर कर्ज थोपा गया है। राज्य पर भारी कर्ज है लेकिन केंद्र कोई मदद नहीं कर रहा है। 

4. उन्होंने कर्नाटक के जनार्दन रेड्डी का हवाला देते हुए कहा कि मोदी सरकार भ्रष्टाचार के आरोपियों को बचाने में लगी है।

5. उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश के लोग पीड़ा में हैं, और न्याय के लिए लड़ रहे हैं। लेकिन मोदी सरकार कोई मदद नहीं कर रही है। 

6. आंध्र से चुनावों के दौरान किया गया कोई भी वादा भाजपा ने पूरा नहीं किया है। इसका सबक आगामी चुनवों में मिलेगा। 

7. आंध्र प्रदेश का हाल बुंदेलखंड से भी बुरा है। बंदेलखंड में 4 हजार रुपए प्रति व्यक्ति आय है जबकि आंध्र प्रदेश में 400 रुपए प्रति व्यक्ति।

8. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश के साथ भेदभाव कर रही है। आंध्र प्रदेश में भाजपा का हाल कांग्रेस जैसा होगा। हम मोदी सरकार को धमकी नहीं श्राप दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


9. सांसद गल्ला ने कहा कि पीएम मोदी ने न खाऊंगा न खाने दूंगा का वादा किया था। लेकिन सरकार भ्रष्चाचारियों को बचाने में लगी है।

10. गल्ला ने कहा कि मोदी सरकार के दौरान चुनौतियां पैदा हुईं हैं। आंध्र के सवाल पर देश की सरकार में अविश्वास है। जयदेव गल्ला ने कहा, मोदी-शाह के शासन के दौरान आंध्र प्रदेश की गाथा एक झूठे वादों वाली गाथा है।


इस दौरान उन्होंने कहा कि तेलंगाना नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश नया राज्य है। बता दें कि टीडीपी को बोलने के लिए सिर्फ 13 मिनट मिले थे लेकिन टीडीपी के सांसद करीब 40 मिनट बोले। जब स्पीकर ने उन्हें टोका तो उन्होंने कहा कि हमारे साथ हमेंशा अन्याय हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed