{"_id":"5aaf6a0d4f1c1bb6758b623f","slug":"tdp-mp-dressed-as-telgu-women-in-the-matter-of-andhra-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद में साड़ी पहन कर पहुंचा जब ये सांसद तो नेता रह गए अवाक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
संसद में साड़ी पहन कर पहुंचा जब ये सांसद तो नेता रह गए अवाक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर टीडीपी लगातार प्रदर्शन कर रही है और केंद्र सरकार पर लगातार निशाना साध रही है। ऐसे में संसद में एक दिलचस्प वाकया हुआ। टीडीपी के सांसद विरोध जताने के लिए संसद में साड़ी पहन कर पहुंच गए।
विज्ञापन
टीडीपी सांसद शिवाप्रसाद तेलुगू ने महिला का वेश रखकर अपना विरोध जताया और साड़ी पहनकर संसद में पहुंच गए। वह गले में मंगलसूत्र, माथे पर बिंदी और साड़ी पहनकर संसद में विरोध करते दिखाई दिये।
विज्ञापन
इस दौरान संसद में कांग्रेस की सांसद रेणुका चौधरी ने भी शिवाप्रसाद का भरपूर साथ दिया और उनके साथ लगातार दिखाई दीं। शिवाप्रसाद विरोध के लिए अपने अनोखे तरीकों के लिए जाने जाते हैं। शुक्रवार को वह मछुआरे के वेश में संसद पहुंचे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा था कि वो पीएम मोदी को अपने जाल में पकड़ना चाहते हैं क्योंकि वो देश में नहीं रहते केवल विदेश घूमते रहते हैं। शिवाप्रसाद कृष्ण और अंबेडकर के रूप में भी संसद में दिखाई दिए हैं।